मैं फिल्म में पहले दिन से थी, सलमान खान फिल्म से REPLACE हुए और शाहरूख आए - ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय और सलमान खान, दोनों को ही एक दूसरे की वैल्यू पता है और वो इसका भरपूर इस्तेमाल करते हैं अपने इंटरव्यू में। कल ही सलमान ने ऐश्वर्या और हम दिल दे चुके सनम पर मुस्कुराहट बिखेरी है औऱ अब ऐश्वर्या राय बच्चन, एक इंटरव्यू के दौरान, सलमान खान और जोश पर बात करते दिखीं। गौरतलब है कि जोश के हीरो सलमान खान थे लेकिन उन्हें ऐश्वर्या का भाई नहीं बनना था।

फिल्म के बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या ने बताया कि जहां तक मुझे याद है, फिल्म के हीरो सलमान और आमिर थे। और फिर अचानक से सलमान की जगह शाहरूख ने ले ली। फिर एक समय तक आमिर चंद्रचूड़ सिंह वाला रोल करने वाले थे। खैर, फिल्म की कास्ट हर वक्त बदल रही थी लेकिन शेरली शुरू से मैं ही थी।

aishwarya-rai-talked-about-salman-khan-doing-josh-and-getting-replaced

इसलिए मैंने मंसूर खान को हां बोला था क्योंकि उस फिल्म में केवल मैं फाइनल थी, बाकी सब बदल रहे थे। गौरतलब है कि जोश में पहले सलमान खान और आमिर खान फाइनल हुए थे। सलमान और ऐश्वर्या भाई - बहन थे और आमिर खान उनका अपोज़िट गैंग। बाद में सलमान को शाहरूख ने रिप्लेस कर दिया।

आमिर को अपना रोल कमतर लगने लगा। मंसूर खान ने फिर उन्हें चंद्रचूड़ सिंह का रोल दिया लेकिन आमिर को लगा कि मैक का किरदार सारे किरदारों को खा जाएगा और उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X