..................... aishwarya rai superstar actor Ravi Mohan decided not to act in films until get divorce - Hindi Filmibeat

बीवी से तंग आया ऐश्वर्या राय का सुपरस्टार एक्टर, तलाक लेने के लिए खाई ये कसम

Ravi Mohan: तमिल के जाने-माने अभिनेता रवि मोहन पिछले काफी लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी पत्नी आरती से तलाक और सिंगर केनीशा फ्रांसिस के साथ में लिंक अप की खबरें खूब सामने आई।

Ravi Mohan

हाल ही में सिंगर की तरफ से एक पोस्ट भी शेयर की गई जिसमें उन्होंने चेन्नई छोड़ने का भी दावा किया था। इन सब के बाद में उनकी इस पोस्ट को रवि मोहन के ब्रेकअप से भी जोड़ दिया गया था। लेकिन अब हाल ही में रवी मोहन ने चेन्नई में एक प्रिंस कॉन्फ्रेंस रखी और इसमें उन्होंने ब्रेक का ऐलान कर दिया है। साथ ही कहा है कि जब तक वह चीजों को सही नहीं कर लेते वह एक्टिंग में वापिस नहीं जाएंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रवि मोहन प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्नी पर आरोप लगाते नजर आए। साथ ही केनीशा फ्रांसिस के साथ अपने रिश्ते की वजह से ट्रोल होने पर भी रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें बेवजह का अपमान का सामना करना पड़ रहा था।

साथ ही अभिनेता ने यह भी दावा किया कि उन्हें कई सालों तक गुलाम की तरह रखा गया। एक्टर ने कहा कि "बहुत हो चुका है। मैं सालों से चुप हूं। लेकिन अब समझ आ चुका है कि लोग सोचते हैं कि रवि मोहन एक बहुत ही नरम दिल का इंसान है। मैं पहले ऐसा ही था लेकिन अब ऐसा नहीं हूं।"

रवि मोहन ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "लोग मेरे धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं।" प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह काफी ज्यादा इमोशनल होते नजर आए और चीखते-चिल्लाते हुए भी दिखाई दिए। आंखों में आंसू लिए उन्होंने कहा कि "जब तक मेरा तलाक नहीं हो जाता है मैं एक्टिंग नहीं करूंगा। जब मेरा तलाक हो जाएगा तो मेरा जीवन फिर से नॉर्मल हो जाएगा। जब मेरी साइबर बुलिंग बंद हो जाएगी तो मैं वापस आ जाऊंगा। मैंने फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से भी ज्यादा तक काम किया है और ज्यादातर फिल्में मेरी सफल भी रही है।"

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X