बहू Aishwarya ने दी ससुर अमिताभ बच्चन को 83वें जन्मदिन की अनोखी बधाई, बोलीं- पापा...

महानायक अमिताभ बच्चन का आज 83वां जन्मदिन है। उनके इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए भारी संख्या में उनके फैन्स उनके घर के आगे जमा हो जाते हैं। तमाम सितारे, बिजनेस मैन और फैन्स अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, लेकिन फैन्स को तो किसी और की ही विश का इंतजार था। अब तो फैन्स की वो विश भी पूरी हो गई। दरअसल देर रात ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। ऐश्वर्या की पोस्ट में अमिताभ बच्चन के लिए ढेर सारा प्यार और सम्मान नजर आ रहा है।
ससुर अमिताभ बच्चन को किया विश
ऐश्वर्या राय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अमिताभ बच्चन और बेटी आराध्या की एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही वह कैप्शन में लिखती हैं- 'जन्मदिन की शुभकामनाएं पा और दादा जी। बहुत सारा प्यार। ईश्वर हमेशा आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे।' इसी के साथ ही ऐश्वर्या ने इविल आई और हार्ट इमोजी बनाई है।
ऐश्वर्या के पोस्ट पर लगी कमेंट्स की लंबी लाइन
बता दें कि ऐश्वर्या राय की इस पोस्ट पर अमिताभ बच्चन या किसी भी बच्चन फैमिली का कोई रिप्लाई तो नहीं आया है, लेकिन फैन्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। आपको बता दें कि पिछले साल भी ऐश्वर्या राय ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी थी, लेकिन ऐश्वर्या के जन्मदिन पर बच्चन परिवार में से किसी का कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं था। कुछ समय पहले ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के विवाद की खबरें भी उड़ी थीं, लेकिन वह सिर्फ अफवाह थीं।


Click it and Unblock the Notifications