"मैं किसी और के जितना नहीं गिर सकती..." तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय की डायरी के पन्ने वायरल

Aishwarya Rai Bachchan Diary Page

Aishwarya Rai Bachchan Diary Page: ऐश्वर्या राय इस समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले लंबे समय से अभिषेक बच्चन के साथ में उनके अलगाव की खबरें सामने आ रही थी। काफी सारी रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया था कि दोनों डिवोर्स लेने वाले हैं। हालांकि ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों की तरफ से इस पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया गया।

लेकिन आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने एक बार दुख और दर्द को लेकर बात की थी। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा था कि वह कभी भी दूसरों के लेवल पर नहीं गिरने वाली है। यह सब उन्होंने अपनी डायरी यानी कि स्लैम बुक में बताया था। बता दे कि इस समय ऐश्वर्या की डायरी यानी कि स्लैम बुक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

इस वायरल हो रही तस्वीर से ऐश्वर्या की निजी जिंदगी से लेकर उनकी पसंद और नापसंद के बारे में भी काफी कुछ पता चलता है। उन्होंने इसमें कहा था कि वह गलत इरादे रखने वाले लोगों से हमेशा दूरी बनाए रखती हैं और उनके लेवल पर भी नहीं गिर सकती हैं। साथ ही उन्होंने लिखा था कि वह उन लोगों को देखकर बहुत हैरान हो जाती हैं जो उन पर कीचड़ उछलने का कोई भी मौका छोड़ते नहीं है।

ऐश्वर्या राय ने अपनी डायरी में यह बात भी लिखी कि उनको पब्लिक में नाम पर गंदगी उछालना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी उनकी हेल्थ और अच्छा वातावरण है। जब कोई पब्लिक अभी किसी पर कीचड़ उछलता है तो उनको बिल्कुल पसंद नहीं आता। मैं अपने दुखों को अपने तक ही सीमित रखना चाहती हूं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन के साथ में साल 2007 में शादी की थी। दोनों की लव मैरिज हुई थी और कुछ साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद उनकी बेटी आराध्या भी हुई और अक्सर अब बेटी को ऐश्वर्या के साथ में देखा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X