ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय ने दिया ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- मैंने जो किया है खुद के दम पर किया ह

Aishwarya rai sister in law Shrima rai gave befitting reply to trollers: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबर ने लोगों को सोच में डाल रखा है।
ऐसे में दोनों से जुड़े लोगों के फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बीते दिन ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय को श्वेता बच्चन ने फूलों का गुलदस्ता भिजवाया था। जिसके बाद से श्रीमा राय को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा।
श्रीमा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है। 21 नवंबर को उनका जन्मदिन था और इस खास मौके पर श्वेता बच्चन ने श्रीमा के लिए खूबसूरत फूलों का गुलदस्ता भिजवाया था। जिसकी तस्वीर श्रीमा ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर शेयर की थी। वहीं ऐश्वर्या के फैन्स ने जैसे ही यह तस्वीर देखी वह गुस्से से लाल हो गए और श्रीमा को जमकर ट्रोल करने लगे।
श्रीमा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट शेयर
वहीं अब श्रीमा ने इन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जी हां, श्रीमा ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह कई चीजों को साफ करती नजर आ रही हैं। श्रीमा अपने पोस्ट में कहती हैं- 'मेरा जन्मदिन 21 नवंबर को था और हमेशा की तरह लोगों ने मुझे फूल भेजे और मैंने शॉर्ट आउट करके लोगों को धन्यवाद कहा। मैं एक ब्लॉगर और एक कंटेंट क्रिएटर होने से पहले एक बैंकर थी। इतना ही नहीं मैं ग्लैडरैग्स इंडिया ग्लोब 2009 भी रह चुकी हूं।'
श्रीमा ने कह दी ये बात
श्रीमा आगे कहती हैं कि- 'मैंने साल 2017 में ब्लॉगिंग शुरू की थी। मैंने कोई भी बिजनेस किसी का भी नाम लेकर शुरू करने की कोशिश नहीं की। मैं ये इसलिए बता रही हूं क्योंकि यह सच है। मैंने अपने दम पर काम किया है और इंडिपेंडेंट करियर बनाया है। मैंने किसी का सहारा नहीं लिया है। अगर कोई भी इस सच्चाई तो तोड़ मरोड़ के पेश करेगा तो मुझे जरा भी पसंद नहीं आएगा।'


Click it and Unblock the Notifications