'हीरोइन' बनने को तैयार ऐश्वर्या

चूंकि जब तक वह यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर लेतीं। वह किसी और प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ेंगी। यह बात खुद मधुर ने मीडिया में बताया है.यही वजह है कि इस फिल्म के लिए ऐश ने सत्ते पे सत्ता के रीमेक की तारीख आगे बढ़ा दी है। ऐश ने कहा है कि उनके पास डेट्स के इश्यू थे। इसलिए उन्होंने संजय दत्त को अब तक हां नहीं कहा था।
गौरतलब है कि 2011 में उनकी फिल्म लेडिज एंड जेंटलमैन भी आनेवाली है। जिसके लिए ऐश्वर्य और अभिषेक विशेष तैयारी कर रहे हैं। अब भले ही संजय दत्त अपनी फिल्म को लेकर परेशान हों कि उनकी फिल्म को वक्त नहीं मिल पा रहा। लेकिन मधुर भंडारकर इस बात से पूरी तरह खुश हैं कि उन्हें अंततः अपनी हीरोइन मिल गयी है और वे जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।
मधुर इस बात से भी खुश हैं कि ऐश ने यह बात कह दी है कि वे इस फिल्म के दौरान किसी और प्रोजेक्ट पर काम नहीं करेंगी। ऐश ने यह निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि हीरोइन फिल्म के लिए उन्हें खुद को अलग तरीके से तैयार करना है। इसलिए वह फिल्म के किरदार के लिए खुद को पूरी तरह तैयार करना चाहती हैं। गौरतलब है कि इससे पहले इस फिल्म में करीना कपूर के आने की बात थी।


Click it and Unblock the Notifications











