Video: चुप हो जाओ कहती रही जया बच्चन, उछल उछल कर चिल्लाती रही बेपरवाह बहू ऐश्वर्या, ऐसे था अभिषेक का रिएक्शन

jaya bachchan , Aishwarya rai

Jaya Aishwarya Video: बीती रात जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'द आर्चीज' की स्पेश्ल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस फिल्म से एक साथ कई स्टार किड्स बॉलीवुड में लॉन्च हो रहे हैं ऐसे में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में बी टाउन के बड़े बड़े स्टार्स अपने पूरे परिवार के साथ एक छत के नीचे इंजॉय करते दिखाई दिए। ऐसे में हर किसी की नजर सिर्फ और सिर्फ बच्चन परिवार पर ही थमी रह गई।

जहां एक ओर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी में खटास की खबरें हैं तो वहीं 'द आर्चीज' की स्क्रीनिंग में पूरा का पूरा बच्चन परिवार एक साथ दिखाई दिया। ऐसे में ऐश्वर्या राय और पूरे परिवार के साथ उनकू बॉन्डिंग पर ही हर किसी की नजरे गड़ी रही। इस दौरान ऐश्वर्या राय पल पल अपने भांजे और ननद श्वेता नंदा के बेटे अगस्त्या को चीयर करती दिखाई दीं। तो वहीं दूसरी ओर हर बार की तरह जया बच्चन इस दौरान भी पैपराजी पर गुस्सा करती नजर आ रही थीं।

ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के हाथों में हाछ डाले दिखाई दे रही थीं। इस दौरान काफी खुश और अपने भांजे के बॉलीवुड डेब्यू के काफी एक्साइटेड भी नजर आ रही थीं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे मामी ऐश्वर्या अगस्त्या के सोलो पेज की तरह उनसे पैपराजी की तरह चिल्लाती दिखाई दीं। इसके साथ ही वो अगस्त्या को खुलकर चीयर भी करती दिखाई दे रही थीं। वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है हर किसी को ऐश्वर्या का ये जेस्चर काफी मोटिवेशनल लग रहा है।

इसके साथ ही जहां फैमिली पोज के लिए अमिताभ बच्चन पूरे परिवार को एक फ्रेम के लिए मैनेज कर रहे थे तब भी जया बच्चन अपनी ही धुन में मस्त थी और टीना अंबानी के साथ दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही जया बच्चन का हमेशा की तरह पैपराजी को शांत होने का डायरेक्शन देने वाला वीडियो काफी चर्चाओं में है। इस दौरान जया बच्चन पल पल पोज देने से ज्यादा पैपराजी को शांत होने के लिए और इरिटेट होने वाले चेहरे बनाती दिखाई दीं।

Read more about: jaya bachchan aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X