जज़्बा 'फुल' दिखीं ऐश्वर्या, पहले सीन की शूटिंग के बाद के बाद मिलीं तालियां

ऐश्वर्या राय ने अपनी अगली फिल्म जज़्बा की शूटिंग शुरू कर दी। पहले दिन के शॉट बेहतरीन गए और उन्होंने इरफान खान के साथ अपने सीन दिए। इसके पहले ऐश्वर्या को तैयारी के लिए पूरा रिसर्च मैटिरीयल दिया गया। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी के कानूनी सलाहकार नाइक एंड नाइक कं. ने भी ऐश्वर्या को वकील बनाने में पूरी मदद की। उन्होंने कई अधिवक्ताओं के हाव भाव और चाल ढाल को स्टडी किया और अपने रोल में अपने हिसाब से उसे इस्तेमाल किया है।

प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संजय गुप्ता अपनी अगली फिल्म जज़्बा के लुक को छुपाने की हरसंभव कोशिश में थे, लेकिन फोटोग्राफरों ने ऐश्वर्या का वो लुक अपने कैमरे में कैद कर ही लिया, जो इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं।

फिल्म की शूटिंग फिलहाल मुंबई के जुहू में एक चर्चित रेस्टॉरेन्ट में हुई जहां ऐश ने इरफान खान के साथ अपने सीन किए। ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ उस वक्त 10 से भी ज्यादा सिक्यॉरिटी गार्ड्स मौजूद थे।
ALSO READ: कहानी की बैंड:सलमान - ऐश को मिलाने में था शाहरूख आमिर का हाथ!

इस फिल्म में ऐश्वर्या एक वकील और इरफान एक सस्पेंडेड पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगे। दोनों पहली बार यहां मिलते हैं और सूत्रों के मुताबिक यह शॉट्स इतने बेहतर थे कि शूटिंग के बाद क्रू ने ऐश के लिए स्टैडिंग ओवेशन दे डाला।

निर्देशक संजय गुप्ता ने एक वीक लंबे चलने वाली शूटिंग के लिए अंधेरी के एक बंगले को लॉक कर रखा है। बताया जाता है कि इस फिल्म में शबाना आज़मी भी बेहद अहम किरदार में नजर आनेवाली हैं, जो अगले सप्ताह ताक कास्ट मेंबरों के साथ जुड़ेंगी।
OOPS:इन पांच गलतियों ने बदल दी अभिषेक की लाइफ, ऐश्वर्या बन गईं वाइफ!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X