'लाल' रंग से रोमांटिक होतें हैं शाहरूख, जानिए ऐश के लिए क्यों है स्पेशल!
प्यार में लाल रंग अच्छा लगने लगता है, यह तो हमें सालों पहले शाहरूख खान ने बता दिया था। लेकिन अब ऐश्वर्या राय ने भी लाल रंग को लेकर अपने तर्जुबे को शेयर किया है। लोरियल की ब्रैंड एम्बेस्डर ऐश्वर्या को लाल रंग सबसे अच्छा क्यों लगता है? यह सबको खुद ऐश ने ही बताया। ऐश मुंबई में ब्यूटी प्रोडक्ट, ख़ासतौर पर लाल रंग की लिपस्टिक को लॉन्च करने पहुंची थी।

इस मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा की उन्हें लाल रंग बहुत पसंद है। यह खूबसूरत होने के साथ साथ शुभ भी माना जाता है। इस रंग को देश में त्योहारों में या किसी भी शुभ कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है। ऐश्वर्या ने कहा औरतों की सिंदूर का रंग भी लाल होता है, शादी के जोड़े भी अक्सर लाल रंग के ही होते हैं। लिहाजा, इस रंग को हमारे देश में काफी अहमियत दी जाती है।
ऐश्वर्या यहाँ लाल रंग के अलग-अलग शेड्स की लिपस्टिक लॉन्च करने आयी थीं इसलिए ऐश्वर्या ने लाल रंग पर ढेर सारी बातें की। ऐश्वर्या को खुद भी रेड लिपस्टिक काफी पसंद है। ऐश ने कहा कि ये ऐसा रंग है जिसे लगाने के बाद ज़्यादा मेकअप करने की भी ज़रूरत नहीं पड़ती। आपको बता दे, इस लांच में ऐश काल कॉस्यूम पहने लाल लिपस्टिक में काफी कमाल दिख रही थीं।
साथ ही ऐश्वर्या ने लाल रंग पसंद होने की एक और वजह बताई और कहा की उनके पति अभिषेक अक्सर कहीं जाने के समय जल्दी करते हैं तो ऐसे में ये लाल रंग बहुत काम आता है और इसकी वजह से ऐश जल्दी तैयार हो जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications