अब एड्स से निपटेंगी ऐश्वर्या

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को हाल ही में एड्स के खिलाफ लड़ने वाली संयुक्त राष्ट्र संघ की के कार्यक्रम यूएनएड्स (UNAIDS) का सद्धाभावना दूत यानी कि ब्रांड अम्बेसडर चुना गया है। इस बात की घोषणा यूएनएड्स के कार्यकारी निदेशक माइकल सिडबी ने संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की। ऐश्वर्या इस बात से काफी उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि वो पूरी कोशिश करेंगी कि इस देश में पैदा होने वाला हर बच्चा एड्स से मुक्त हो।

ऐश्वर्या ने कहा "मुझे लगता है कि मैं यूएनएड्स के इस प्रोजेक्ट पर पूरा फोकस कर सकूंगी। क्योंकि एक मां के तौर पर पिछले 10 महीनों से मैंने अपने करियर से ब्रेक लिया हुआ है तो अब मैं अपने वक्त को अपने अनुसार व्यतीत कर सकती हूं।" ऐश्वर्या ने आगे कहा "मैं एक सिलेब्रिटी हूं और कई प्रोड्क्टस की ब्रांड अम्बेसडर भी मेरी ये दुनिया उसी हिसाब से चलेगी जैसा मैं चाहूंगी। मैं एक ही रात में कोई महात्मा नहीं बन गई हूं। मैं अपने समाज कार्य को आगे बढ़ाना चाहती हूं और इसके साथ ही अपनी सारी एनर्जी कुछ अच्छे कामों में डालना चाहती हूं।"

ज्ञात हो कि कुछ समय पहले जिस्म 2 से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली सन्नी लियोन ने भी जानवरों के लिए सेफ सेक्स का कैंपेन किया था और उनके इस ऐक्ट से सभी काफी प्रभावित भी हुए थे। अब ऐश्वर्या राय बच्चों में होने वाले एड्स को रोकने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में शामिल हुई हैं। बताया जा रहा है कि इस अभियान के अनुसार 2015 तक देश भर में बच्चों में अपने माता पिता द्वारा एड्स फैलने की इस संख्या को कम करके बिल्कुल खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

ऐश्वर्या ने साथ ही ये भी कहा कि वो आराध्या में इतनी व्यस्त रहती हैं कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री को याद करने का वक्त ही नहीं मिलता है। फिल्हाल अभी तो ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के साथ ही खुश हैं और वापस काम करने का कोई इरादा नहीं रखती हैं। लेकिन हो सकता है कि आराध्या के थोड़ा बड़े होने के बाद बॉलीवुड की ये मिस वर्ल्ड वापस फिल्मों में कदम रखें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X