सास-बहू का झगड़ा खत्म! Cannes में साथ दिखीं जया बच्चन और ऐश्वर्या राय, ऐसे थामा पति का हाथ, Photos Viral

Aishwarya rai jaya Bachchan
Photo Credit: AFP

Bachchan Family together in Cannes- बच्चन परिवार अक्सर कई कारणों से लाइमलाइट में रहता है। कभी विवादों को लेकर तो कभी किसी इवेंट पर जाने को लेकर उनकी तस्वीरें छाई रहती हैं। अब कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 को लेकर धूम है तो कुछ ऐसी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जो कि आपको हैरान करने वाली हैं।

एक तस्वीर सामने आ रही है जिसमें ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन एक साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर आ रहे हैं। जैसे ही तस्वीर सामने आई लोगों दिमाग में यही सवाल है कि क्या बच्चन परिवार का आपस का विवाद खत्म हो गया है?

क्या जया बच्चन और ऐश्वर्या राय एक साथ रहने लगी है। गौरतलब है कि अक्सर इनको लेकर अलगाव की खबरें आती हैं। वायरल हो रहीं इन कान्स की तस्वीरों में ऐश्वर्या राय बच्चन बेहद सुंदर लग रही हैं। लेकिन इस तस्वीर की सच्चाई आपके होश उड़ाने वाली है।

पुरानी तस्वीर हो रही है वायरल

ऐश्वर्या राय बच्चन अकेले तो कई बार कांस का हिस्सा रही हैं लेकिन सास ससुर के साथ वायरल इस तस्वीर की हकीकत ये है कि ये अभी की तस्वीर नहीं है बल्कि कई साल पुरानी है। ये तस्वीर साल 2008 की है जिसमें पूरा परिवार फ्रांस पहुंचा था। इस तस्वीर में ऐश्वर्या को जया बच्चन के साथ देखा जा सकता है।

aish
Photo Credit: AFP

इस दौरान ऐश काफी यंग लग रही हैं और अभिषेक बच्चन भी हैंडसम लग रहे थे। बेहद शानदार लुक में ऐश्वर्या राय को देखकर फैंस आहें भर रहे हैं और कई तरह के सवाल भी सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। मौजूदा वक्त में ऐश्वर्या राय बच्चन जया बच्चन से काफी दूर रहती हैं। कुछ दिनों पहले अफवाहें सामने आईं थीं कि वो तलाक ले रही हैं।

अनंत अंबानी की शादी में मचा था बवाल?

अनंत -राधिका के रिसेप्शन पर पहुंचे बच्चन परिवार को देखकर लोग तब हैरान हो गए थे जब ऐश्वर्या को आराध्या के साथ एंट्री मारते देखा गया था। इस दौरान पूरा बच्चन परिवार एक साथ पहुंचा था लेकिन ऐश्वर्या अकेली आराध्या के साथ दिखी थीं। लोगों ने अटकलें लगाईं थीं कि अब दोनों एक साथ नहीं हैं। हालांकि बाद में सबकुछ सही हो गया था और अब ऐश- अभिषेक एक साथ नजर आते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X