Exclusive: ऐश्वर्या राय ने किया है अपनी फैमिली को सेक्योर जानिये कैसे!
बेसिकली स्टेम सेल्स उन्हें कहते हैं जो कि यूम्बिकल कॉर्ड (नाल जो प्रेगनेंट लेडी के शरीर से न्यूट्रीशन बच्चे को पहुंचाती है ) में उपस्थित खून में पाई जाती है। इन सेल्स का प्रयोग कई सारी लाइलाज बीमारियों के इलाज में यूज किया जाता है। यहां तक कि कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी में भी ये सेल्स काफी कारागार साबित होती हैं। ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी आराध्या को जन्म देने के बाद ही अपने स्टेम सेल्स को प्रिजर्व कर लिया था ताकि वो भविष्य में होने वाली किसी भी लाइलाज बीमारी से अपनी परिवार को बचा सकें।
ऐश्वर्या राय अगले हफ्ते सोमवार को एक इवेंट में मीडिया के जरिये इस जानकारी को आम लोगों तक पहुंचाएंगी ताकि आम लोग भी इसका फायदा उठा सकें और अपनी परिवार को सुरक्षित कर सकें। ऐश्वर्या राय अपनी बच्ची और अपने पति से बहुत प्यार करती हैं और अपने परिवार की सेहत को लेकर भी काफी सजग रहती हैं। ऐश्वर्या राय ने अपने परिवार को समय देने के लिए अपने करियर से भी किनारा कर लिया और अब वो अपनी बच्ची और अपने पति के साथ सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं। लेकिन खबरें आ रही है कि जल्द ही ऐश्वर्या सिल्वर स्क्रीन पर वापसी भी करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
