इस शानदार बायोपिक में ऐश्वर्या राय In, दीपिका पादुकोण Out
ऐश्वर्या राय काफी समय से परदे से गायब हैं। आखिरी बार वो 2018 में अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फन्ने खां में दिखाई दी थीं। इसके बाद से ऐश्वर्या राय परदे से गायब हैं। अब खबर है कि उन्होंने प्रदीप सरकार की नाती बिनोदिनी बायोपिक को हां कर दिया है।
प्रदीप सरकार ने बॉम्बे टाईम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म के लिए उनके दिमाग में हमेशा से ऐश्वर्या राय थीं narration के बाद ऐश्वर्या को फिल्म पसंद आई है और उन्हें लगता है कि ऐश्वर्या जल्दी ही सारी औपचारिकताएं पूरी कर लेंगी।

गौरतलब है कि बिनोदिनी दासी कोलकाता के उन शुरूआती चंद लोगों में से थीं जो एक प्रोड्यूसर बनना चाहती थीं। हालांकि 19वीं शताब्दी की इस एक्ट्रेस के बारे में काफी कम सामग्री उपलब्ध है।
हालांकि बिनोदिनी दासी एक पहले एक कोठेवाली थीं जिनकी ज़िंदगी में काफी उतार चढ़ाव आए थे। इसके बाद वो कलकत्ता की सबसे मशहूर थियेटर आर्टिस्ट बनीं। उन्होंने मेकअप की नई तकनीकें यूरोप से सीखी थीं और 19वीं शताब्दी में उसे भारत लेकर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications












