सरबजीत POSTER: इस ऐश्वर्या राय को आज तक कोई नहीं जानता!
ऐश्वर्या राय और रणदीप हुडा स्टारर सरबजीत धीरे धीरे फैन्स का ध्यान खींच रही है और फिल्म के नए पोस्टर ने एक बार फिर सबका दिल जीता है। पोस्टर में सरबजीत और उनकी बहन दलबीर दोनों ही नज़र आ रहे हैं।
पोस्टर में एक तरफ है सरबजीत यानि कि रणदीप हुडा जो कि मजबूर और बेबस दिखाई दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ हैं ऐश्वर्या राय यानि कि दलबीर कौर जो उतनी ही मज़बूत और पक्के इरादों वाली दिखाई दे रही हैं।
[....और ऐश्वर्या राय को ऐसे देख....हर कोई सहम गया!]
ऐश्वर्या राय और रणदीप हुडा स्टारर सरबजीत की शूटिंग लगातार चल रही है और फिल्म मई में रिलीज़ के लिए तैयार है। जब से फिल्म से ऐश्वर्या राय और रणदीप हुडा का पहला लुक लीक हुआ जिसके बाद फैन्स को फिल्म में और दिलचस्पी हो गई।
फिल्म की शूटिंग से कुछ और तस्वीरें लीक हुई हैं जहां ऐश्वर्या राय बच्चन स्वर्ण मंदिर, अमृतसर में लंगर सेवा करती दिखी थीं। वहीं अब तक फिल्म के तीन पोस्टर आ चुके हैं और तीनों ज़बर्दस्त हैं -


Click it and Unblock the Notifications

