OUCH: ऐश्वर्या राय की फिल्म.. रिलीज हो तो कैसे.. कोई पैसे ही नहीं लगा रहा!
ऐश्वर्या राय बच्चन- रणदीप हुडा स्टारर फिल्म 'सरबजीत' भारत में बॉक्स ऑफिस पर तो नाकामयाब हो ही गई। वहीं, यह फिल्म पाकिस्तान में डिस्ट्रीब्यर्स को अपनी ओर खींचने में असफल रही। बता दें, पाकिस्तान में फिल्म इसीलिए रिलीज नहीं हो पा रही है।
रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान में अभी तक एक भी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने फिल्म खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। सूत्रों के अनुसार, कोई इस फिल्म पैसे नहीं लगाना चाह रहा.. कहीं फिल्म पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड में ना फंस जाए.. या फ्लॉप ना हो जाए।
#INSULT: ऐश्वर्या राय ने किया शुरूआत.. सलमान खान तक पहुंच गई बात!
भले ही फिल्म को निर्देशक उमंग कुमार ने एंटी पाकिस्तान ना बताया हो। लेकिन पाक में लोग इस फिल्म के प्रति शुरुआत से ही निगेटिव रवैया अपनाए हुए हैं। वहीं, फिल्म की कहानी भी काफी नॉन- कमर्शियल है.. और भारत में भी फिल्म फ्लॉप रही है। लिहाजा, सभी इस फिल्म पर पैसे लगाने से बच रहे हैं।
बता दें, शाहरूख खान की फैन ने पाकिस्तान में काफी तगड़ा बिजनेस किया है। वहीं, सोनम कपूर की फिल्म नीरजा को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था।
यहां जानें पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों का हाल-


Click it and Unblock the Notifications













