सलमान खान के साथ पद्मावत, बाजीराव मस्तानी- और ऐश्वर्या राय बच्चन का करारा जवाब!
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ संजय लीला भंसाली ने बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लेकिन इन दोनों ही फिल्मों पर भंसाली लंबे अर्से से काम कर रहे थे और इन फिल्मों के लिए उनकी पहली पसंद थे ऐश्वर्या राय और सलमान खान। लेकिन इससे पहले ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो पाती सलमान- ऐश का ब्रेक अप हो गया.. और ऐश ने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए।
मैं तो चाहता हूं कि आमिर खान ही मेरी बॉयोपिक फिल्म कर लें..
हाल ही में मीडिया से बात करते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन ने संजय लीला भँसाली की बाजीराव मस्तानी और पद्मावत पर बातें की। सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हां, मैं ये दोनों फिल्में करने वाली थीं, लेकिन संजय लीला भंसाली को मेरे लिए बाजीराव और खिलजी नहीं मिल सका। इसीलिए फिल्म नहीं बन पाई। मैं हमेशा उनके साथ काम करने को उत्सुक हूं।

गौरतलब है कि बाजीराव मस्तानी में बाजीराव और पद्मावत में खिलजी का किरदार सलमान खान करने वाले थे। लेकिन ऐश की शर्त थी कि वो सलमान के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। वहीं, सलमान फिल्म में ऐश के अलावा किसी के साथ काम नहीं करना चाहते थे। ऐसे में भंसाली को फिल्म वहीं पर बंद करनी पड़ी। सालों बाद उन्हें रणवीर- दीपिका की जोड़ी इन फिल्मों के लिए परफेक्ट लगी।


Click it and Unblock the Notifications