..................... Aishwarya Rai said such things about marriage at the age of 21, Viral Video! - Hindi Filmibeat

Aishwarya Rai ने 21 की उम्र में शादी को लेकर कह डालीं थीं ऐसी ऐसी बातें, Video देख हैरान हो गए लोग!

Aishwarya rai Bachchan viral video

Aishwarya Rai Throwback Video- ऐश्वर्या राय बच्चन इस वक्त भले ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन उनके थ्रोबैक वीडियोज भी सामने आकर छा जाते हैं।

इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें ऐश्वर्या राय काफी शानदार लग रही हैं। कहा जा रहा है कि ये वीडियो काफी पुराना है और इस दौरान ऐश की उम्र करीब 21 साल थी।

ऐश्वर्या राय अपनी शादी को लेकर बातें कर रही हैं और इस सवाल से शरमा गईं थीं। सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला में से एक हैं और अपनी काम के अलावा पर्सनल चीजों को लेकर छाई रहती हैं।

शादी को लेकर की बात

ऐश्वर्या राय से इस दौरान शादी को लेकर बात की जा रही थी। ऐश्वर्या राय ने कहा, ''ये सवाल मुझसे कौन पूछ रहा है। जी हां, सही समय में, सही जगह में, सही व्यक्ति के साथ शादी करूंगी। शादी वाकई में होगी, मैं भी शादीशुदा लाइफ का अनुभव लेना चाहती हूं। बच्चे चाहती हूं।'' ऐश्वर्या राय बच्चन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

इस वीडियो के सामने आते ही लोगों की तरफ से चौकाने वाले रिएक्शन्स आ रहे हैं। कोई उनको काफी सुंदर कह रहा है तो किसी का कहना है कि वो इस उम्र में बेहद प्यारी लगती थीं। लोग हार्ट और फायर इमोजी साझा कर रहे हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय ने फिलहाल किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच फिलहाल सबकुछ सही हो गया है और कुछ दिनों पहले दोनों को साथ में स्पॉट किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X