OMg! शाहरूख और अभिषेक की इन सुपरहिट फिल्मों को ऐश ने कहा था No
[बॉलीवुड न्यूज] करण जौहर ने हाल ही में रिवील किया कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने उनकी दो फिल्मों को न कहा था और ये दोनों ही सुपरहिट फिल्में रहीं। बता दें, ऐश ने करण की कुछ कुछ होता और दोस्ताना को करने से इंकार कर दिया था। बहरहाल, सालों के बाद आखिरकार ये दोनों फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में साथ नजर आने वाले हैं।

ऐश ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, उनके और करण की फिल्मों के डेट्स कभी मैच नहीं कर पाते थे। लिहाजा उन्हें न करना पड़ता था। लेकिन फाइनली जैसे ही हमारी शेड्यूल मैच हुई, हम साथ काम कर रहे हैं।
बता दें, शाहरूख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के लिए सबसे पहले ऐश्वर्या राय से बात की गई थी। लेकिन डेट्स की प्रॉब्लम होने की वजह से ऐश ने फिल्म को इंकार कर दिया और फाइनली हमने अंजली के रोल में काजोल को देखा। शाहरूख- काजोल जोड़ी की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।
कभी सोनम ने कहा था 'आंटी'.. यहां है ऐश्वर्या राय का जवाब
वहीं, दोस्ताना को छोड़ने के पीछे सैफ अली खान वजह रहे। बता दें, फिल्म दोस्ताना के लिए अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी फाइनल की गई थी। सब तैयार भी थे, लेकिन बीच में आ गई अभिषेक- ऐश की शादी।
अभिषेक- ऐश की शादी के बाद सैफ ने आपत्ति जताई कि फिल्म में ऐश- अभि दोनों रहेंगे तो अच्छा नहीं लगेगा। ऐश ने उन्हें समझाया भी कि कहानी तो दो लड़कों की है। लेकिन कास्टिंग को लेकर बात चलती रही। लिहाजा, ऐश ने दोस्ताना भी छोड़ दी। यह अलग बात है कि उसके बाद सैफ भी फिल्म से निकल गए।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



