कोरोना काल में फिर से फंसा ऐश्वर्या राय का कमबैक, फैन्स के लिए बुरी खबर
ऐश्वर्या राय, मणि रत्नम की महत्त्वाकांक्षी फिल्म पोन्नियिन सेेलवान के साथ अपना कमबैक कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी और हैदराबाद - पुड्डुचेरी में फिल्म का काफी हिस्सा फिल्माया जा चुका है। लेकिन अब फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग से पहले, फिल्म पर कोरोना की गाज गिर गई है।
फिल्म का अगला हिस्सा, भोपाल में शूट होना था जिसके लिए ढेरों जूनियर आर्टिस्ट्स की ज़रूरत थी। ऐश्वर्या राय को 9 अप्रैल से 800 आर्टिस्ट्स के साथ एक बड़ा सीन शूट करना था।

लेकिन भोपाल में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए फिल्म की शूटिंग कैंसिल कर दी गई है। पहले मणि रत्नम को कम आर्टिस्ट के साथ शूटिंग का ऑप्शन दिया जा रहा था। लेकिन ऐसा करने को वो तैयार नहीं हुए। ऐसे में फिल्म की शूटिंग ही कैंसिल हो चुकी है।
माना जा रहा है कि या तो अब फिल्म का शूट पूरी तरह से कैंसिल होगा या फिर राजस्थान में नई लोकेशन ढूंढी जाएगी। किसी भी कीमत पर ये तो तय है कि अब फिल्म और ज़्यादा पोस्टपोन होगी।

ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्म
गौरतलब है कि पोन्नियिन सेलवन का एक लंबा शेड्यूल हैदराबाद में शूट किया जा चुका है और अब फिल्म का दूसरा शेड्यूल, भोपाल में शुरू होना था जो कि फिलहाल कैंसिल किया जा चुका है।

पहले भी कोरोना पॉज़िटिव
गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और आराध्या समेत पहले भी कोरोना पॉज़िटिव हो चुकी हैं और ऐसे में वो इस समय कोई भी लापरवाही नहीं करना चाहती हैं।

बड़े स्तर पर होना था शूूट
भोपाल में मणिरत्न को बड़े स्तर पर शूटिंग करनी थी जिसमें भीड़ को भी शामिल होना था। लेकिन भोपाल में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए ऐसा करना नामुमकिन था। कोई भी ऐसी स्थिति में रिस्क नहीं लेना चाहता।

ऐश्वर्या राय और मणिरत्नम
गौरतलब है कि मणिरत्नम और ऐश्वर्या राय की जोड़ी इससे पहले रावण और गुरू में भी एक साथ धमाका कर चुकी है। इसलिए फैन्स भी ऐश्वर्या राय को इस ऐतिहासिक फिल्म में देखने के लिए उत्साहित हैं।

आखिरी फिल्म ओके जानूू
गौरतलब है कि बतौर डायरेक्टर, मणिरत्नम की आखिरी हिंदी फिल्म रावण थी वहीं बतौर लेखक उनकी आखिरी फिल्म थी श्रद्धा कपूर - आदित्य रॉय कपूर स्टारर ओके जानू।

होगी आखिरी फिल्म
सूत्रों की मानें तो मणिरत्नम इस फिल्म के बाद इंडस्ट्री से विदा ले सकते हैं और इसलिए वो इस फिल्म को बेहद भव्य तरीके से बनाना चाहते हैं और कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

ऐश्वर्या का इंतज़ार
वहीं ऐश्वर्या राय की आखिरी फिल्म थी अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फन्ने खां। इसके बाद से फैन्स उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











