#TooMuch: सनी लियोन के होते हुए...ऐश्वर्या राय की Boldness से शरमा गए!

ऐ दिल है मुश्किल में ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर के बोल्ड सीन देखकर सेंसर बोर्ड चौंक गया और इन सीन पर कैंची चला दी। यानि कि ट्रेलर में जो दिखा वो फिल्म में नहीं होगा।

हमारे संस्कारी सेंसर बोर्ड से तो सब वाकिफ ही हैं। वही जिन्हें हर चीज़ से शर्म आ जाती है। ब्रा बोलने तक से। बहरहाल, इस संस्कारी सेंसर बोर्ड ने हाल ही में ऐ दिल है मुश्किल देखी।

और ऐश्वर्या राय - रणबीर कपूर के सीन उन्हें बहुत ही ज़्यादा बोल्ड लगे। इसलिए सेंसर बोर्ड ने तय किया कि इन सीन को कट कर दिया जाए। हालांकि करण जौहर ने पूरी कोशिश की ये समझाने की, कि ये सीन फिल्म का बहुत अहम हिस्सा हैं। लेकिन कैंची चल ही गई!

Aishwarya Rai Ranbir Kapoor ADHM

अब ताज्जुब ये होता है कि जहां बॉलीवुड में कुछ बेहद बोल्ड, या फिर यूं कहें अश्लील फिल्में बिना किसी ना नुकुर के पास हो जाती है। वहीं उन फिल्मों को वाकई दिक्कत होती है जिनके पास इस बोल्डनेस की कोई वजह हो। लेकिन सेंसर बोर्ड के आगे किसकी चल सकती है।
[#Shock: आखिर सनी लियोन ने खोल ही दिया बॉलीवुड का सबसे बड़ा सच!]

गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय ने खुद एक बोल्ड किरदार की डिमांड की थी। उनका रोल इस फिल्म में एक असफल पाकिस्तानी शायर का है जो निजी ज़िंदगी में भी असफल है। अपने रिश्तों को लेकर।
[#Viral: ऐश्वर्या राय की ये तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे....लगी शर्त?]

और इसलिए ऐश्वर्या राय चाहती थीं कि उनका किरदार पूरी तरह से बोल्ड और कायदे - कानून, नियम को लेकर बागी दिखे। इसलिए शुरू में भले ही उन्हें रणबीर कपूर के साथ बोल्ड सीन में दिक्कत थी लेकिन बाद में उन्होंने खुद अपने किरदार को बोल्ड दिखाने की डिमांड की।
[#दो टूक: तो केवल बच्चन परिवार के बेटे हॉट सीन करते हैं...बहू ऐश्वर्या नहीं!]

और फिल्म की तस्वीरें देख वाकई ये साफ है कि बच्चन परिवार ने फिल्म को लेकर इतना बवाल क्यों किया था। अमिताभ बच्चन ने भले ही इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने ट्रेलर देखा ही नहीं।

वहीं अभिषेक बच्चन ने भी फिल्म के बारे में कोई बात नहीं की। देखिए फिल्म से ऐश्वर्या राय की वो बोल्ड तस्वीरें जिन्हें देख, सबने अपने होश खो ही दिए -

वैसे हाल ही में ऐ दिल है मुश्किल के गाने, ट्रेलर और टीज़र में रणबीर - ऐश्ववर्या को देखकर कोई यकीन नहीं करेगा कि दोनों में उम्र का इतना फासला है। [एक नहीं दो नहीं, 10 बार ऐश्वर्या ने किया है बच्चन्स को शर्मिंदा]

जब से बुलेया गाना रिलीज़ हुआ है तब से लोग बार बार इसे देख रहे हैं। हालांकि खबरें ये भी हैं कि बच्चन परिवार ऐश्वर्या के इन सीन से खुश नहीं है पर इस गाने में भी रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की केमेस्ट्री देखने लायक हैं।

गाने रणबीर भी काफी समय हाद अपने अंदाज में नजर आ रहे हैं और ऐश्वर्या राय हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने में जहां जहां भी दोनों की केमेस्ट्री और सीन हैं वो काफी Sensous हैं ।

सीधे शब्दों में कहें तो लोगों के होश उड़ाने के लिए काफी हैं। पहली ही तस्वीर को देखकर आप समझ गए होंगे कि दोनों क्या लगे हैं। दोनों का ये रोमांटिक गाना और हॉट रोमांस हर किसी को पसंद आया।

रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की ये तस्वीरें देखकर आप भी समझ गए होंगे कि दोनों का रोमांस कैसा होगा। सबसे अच्छी बात ये है कि रणबीर कपूर से ऐश्वर्या राय भले लगभग 10 साल बड़ी हैं लेकिन कहीं भी दोनों को साथ में देखना अजीब नहीं लग रहा।

दोनों काफी अच्छे लग रहे। ऐश्वर्या राय इस गाने में भी बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। हर सीन और हर फ्रेम में वो कमाल की लग रही हैं।

रणबीर कपूर और ऐश का रोमांस तो फिल्म के टीजर में भी दिखा था लेकिन इस गाने के बाद दर्शकों की बेचैनी फिल्म के लिए बढ़ चुकी थी और अब जब ये सीन फिल्म में नहीं होंगे तो दर्शक निराश ज़रूर होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X