PICS: आराध्या बच्चन और आज़ाद राव खान साथ में कर रहे हैं पार्टी
ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या हाल ही में अपना वीकेंड मनाते दिखीं। दोनों आउटिंग पर निकले थे, एक पार्टी के लिए। और वहां मिले आज़ाद राव खान। अब ऐश्वर्या राय बच्चन और आमिर खान ने भले ही साथ काम ना किया हो लेकिन दोनों के बच्चों की केमिस्ट्री ज़बर्दस्त है। यही कारण है कि कुछ दिन पहले आज़ाद आराध्या को मिस भी कर रहे थे।
[#Shaandaar: छुट्टी मनाते खान तिकड़ी की ये तस्वीर आपका दिन बना देगी ]
मौका था विद्या बालन की बहन के बेटे की बर्थ डे पार्टी का जहां किरण राव आज़ाद के साथ पहुंची थी। और अबराम और आराध्या की तस्वीरें देखकर सबको मज़ा ही आ गया। वैसे दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन की टीम को सपोर्ट करने प्रो कबड्डी लीग में पहुंची किरण राव और उनके बेटे आज़ाद।

लेकिन इस समय आराध्या अपनी मम्मी के साथ छुट्टियां मनाने बाहर गई हुई थीं। तो बस, आज़ाद अपनी दोस्त को बहुत मिस करने लगे और सबसे उनके बारे में पूछने लगे। अब अमिताभ बच्चन ने पूरी कोशिश की कि आज़ाद का ध्यान बंटाया जाए। लेकिन वो नहीं माने। देखिए आज़ाद और आराध्या की सुपरक्यूट तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications



























