छोटे उम्र के हीरो से रोमांस करेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन
अब फिल्म करण जौहर की हो तो फिल्म में कुछ कुछ होना तो बनता है। खबरों के अनुसार, करण के निर्माण में बन रही फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नवोदित कलाकार फवाद खान की एंट्री होने वाली है। जी हां, फिल्म में फवाद खान ऐश्वर्या राय संग रोमांस करते नजर आएंगे। हालांकि अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। जबकि फिल्म में ऐश के साथ रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा का नाम फाइनल है।
पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने पिछले साल फिल्म 'खूबसूरत' के साथ अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया है। आपको बता दें, इस फिल्म के लिए फवाद खान को फिल्मफेयर का बेस्ट न्यूकमर एवार्ड भी दिया गया है। लिहाजा, यह फवाद के लिए एक लंबी छलांग हो सकती है कि उन्हें करण जौहर की फिल्म में ऐश्वर्या राय को रोमांस करने का मौका मिला।
वहीं, ऐश भी इस साल फिल्म 'जज्बा' के साथ बॉलीवुड कमबैक कर रही हैं। करोंड़ो दिलों की धड़कन रही ऐश का उनके फैंस दिल थामे इंतजार कर रहे हैं। ऐश काफी सालों से फिल्मों से दूर परिवार में मशगूल थीं। लेकिन अब जबकि यह खूबसूरत अभिनेत्री वापसी कर रही हैं तो दर्शकों के साथ साथ निर्देशक भी काफी खुश हैं। और हों भी क्यों न, ऐश ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट, ब्लॉकबस्टर फिल्मों से नवाजा है।
बहरहाल, इस खबर के साथ हम भी उम्मीद करते हैं कि फवाद खान को ऐ दिल है मुश्किल के लिए फाइनल कर लिया जाए। आखिरकार, फिल्म खूबसूरत में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। और उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग लिस्ट भी कमाल की है।


Click it and Unblock the Notifications
