..................... ऐश्वर्या राय ने अमिताभ आराध्या की तस्वीर से जया बच्चन और नव्या नंदा को हटाया Aishwarya Rai removed Jaya Bachchan and Navya Nanda from Amitabh Aaradhya's picture, users reacting - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या राय ने अमिताभ आराध्या की तस्वीर से जया बच्चन और नव्या नंदा को हटाया, लोगों ने पूछे सवाल..

aishwarya rai bachchan, amitabh bachchan

कई बार ना चाहते हुए भी कुछ ऐसा हो जाता है जिसको लेकर काफी विवाद हो जाता है। हाल ही में बिग बी के जन्मदिन के मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन के द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर के साथ ऐसा ही कुछ हो गया है।

गौरतलब है कि इस 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन ने का जन्मदिन था और इस दौरान सोशल मीडिया उनकी तस्वीरों से भरा पड़ा था। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए अमिताभ बच्चन अपने बच्चों और पोते-पोतियों के साथ शामिल हुए।

उनकी पोती, नव्या नवेली नंदा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, आराध्या बच्चन और अगस्त्य नंदा नजर आ रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर को जब ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट साझा किया तो एक गलती करदी।

दरअसल ऐश्वर्या राय बच्चन ने फोटो का क्रॉप्ड वर्जन पोस्ट किया था। इस तस्वीर को क्रॉप करके काफी छोटा किया गया था और सभी को निकालकर सिर्फ बिग बी और आराध्या को रखा गया था। ऐश्वर्या ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "हमेशा भगवान का आशीर्वाद।"

इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों ने सवाल पूछना शुरु कर दिया और ऐश्वर्या राय को लेकर कई तरह के कमेंट्स भी आने शुरु हो गए। तस्वीर तुरंत रेडिट पर सामने आई, यहां नेटिज़न्स का मानना है कि नव्या और उसकी मां श्वेता ने पैरिस फैशन वीक पर पहुंची ऐश को लेकर प्रतिक्रिया नहीं दी थी जिसके बाद ऐश्वर्या राय ने ऐसा किया है।

हालांकि सच्चाई क्या है इसका खुलासा तो सिर्फ ऐश्वर्या राय बच्चन की कर सकती हैं। ये भी हो सकता है कि वो आराध्या की तरफ से स्पेशली बिग बी को जन्मदिन की बधाई दिलवाना चाहती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन के वर्कफ्रंट पर उनके आखिरी बार पीएस 2 में देखा गया था। फैंस लगातार उनकी फिल्मों का इंतजार करते रहते हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि काफी जल्दी वो फिर से नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X