Aishwarya Rai ने नाम के आगे से हटाया 'बच्चन' सरनेम, लोग बोले- 'तलाक कंफर्म है..'

Aishwarya Rai Bachchan Surname- ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक को लेकर आ रही है खबरों के बीच कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान कर देगा। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग यकीन कर रहे हैं कि दोनों के बीच अब सबकुछ खत्म हो गया है।
जी हां, अनबन की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने अपने पति का सरनेम हटा दिया है। जी हां, दुबई के इवेंट से आए इस वीडियो ने सबकुछ क्लियर कर दिया है। इंटरनेशनल स्टार के तौर पर इस इवेंट पर पहुंची ऐश्वर्या राय की स्क्रीन पर तस्वीर नजर आ रही है।
उसके नीचे नाम लिखा है 'Aishwarya Rai'. गौरतरब है कि पहले उनके नाम के आगे बच्चन सरनेम लगा होता था। जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग इसको आधिकारिक ऐलान मान रहे हैं कि दोनों के बीच रिश्ता पूरी तरह से खत्म से हो गया है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
ऐश्वर्या राय के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन आपको हैरान करने वाला है। एक यूजर ने लिखा, ''उसे वापस एक्शन में देखकर खुशी हुई।'' एक ने लिखा, ''क्या ये तलाक का आधिकारिक ऐलान है।'' एक ने लिखा, ''ऐश्वर्या राय को किसी सरनेम की जरूरत नहीं।'' एक ने लिखा, ''वह अपने पावर शूज़ में वापस आ रही है।'' एक ने लिखा, ''उसके अकेला छोड़ दो।'' इस तरह से लोग रिएक्शन दे रहे हैं।
हालांकि ऐश्वर्या राय या अभिषेक बच्चन ने सामने आकर अपने तलाक का ऐलान नहीं किया है। लेकिन कुछ महीनों से साथ नजर आ रहा है कि कपल अब साथ नहीं है। ऐश्वर्या पूरी तरह से आराध्या के साथ रहती हैं और हर इवेंट वो साथ में ही एंजॉय करती हैं। देखने वाली बात होगी कि इनकी आधिकारिक ऐलान कब सामने आता है।


Click it and Unblock the Notifications