"मैं ऐश्वर्या को 17 सालों से जानता हूं..वो बिल्कुल भी नहीं बदली है"
Recommended Video

ऐश्वर्या राय पिछले कई सालों से लगातार लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। एक परफेक्ट एक्ट्रेस,पत्नी, बहू के बाद वो सुपरमॉम की भूमिका भी बखूबी निभा रही हैं। एक लीडिंग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के बारे में खुलकर बातें की।
जी हां ऐश्वर्या राय के बारे में पूछ जाने पर अभिषेक बच्चन ने कहा कि "मैं उसे 17 सालों से जानता हूं।10 साल तो हमारी शादी को हो गए।वो हमेशा जमीन से जुड़ी हुई रहती है। उन्होंने 90 के दशक में अपने करियर के सबसे बेहतरीन फेज को देखा है।उस समय वो पूरी दुनिया में खूबसूरती के लिए पॉपुलर थी लेकिन उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म इरुवरुवर को चुना। वो हमेशा से ऐसी ही रही हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि "जब वो मां बनीं तो लोगों ने उनके वजन को लेकर काफी कुछ लिखा, मुझे भी कई बार गुस्सा आ जाता था लेकिन उसे कभी गुस्सा नहीं आता था। आराध्या के जन्म के बाद अपने करियर को बैकसीट पर रखकर वो आराध्या उनकी प्राथमिकता बन गई। वो हर चीज आराध्या को ध्यान में रखकर करती है।वो वाकई सुपरमॉम है।"
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कपल में से एक हैं। जब भी दोनों साथ में नजर आते हैं तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। फिलहाल तो फैन्स दोनों की साथ-साथ फिल्में करने का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications