तो इसलिए ऐश्वर्या राय ने 'बदलापुर' को कहा था NO!
पूर्व विश्व सुंदरी और फिल्म एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करने वाली हैं। ऐश के करोड़ों चाहने वाले उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह खबर तो आप सबको पता है कि ऐश्वर्या संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' के साथ कमबैक करने वाली हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि संजय गुप्ता से भी पहले श्रीराम राघवन ने अपनी फिल्म 'बदलापुर' के लिए ऐश्वर्या को राजी कर लिया था।
जी हां, ऐश्वर्या फिल्म बदलापुर से वरूण के साथ कमबैक करने वाली थी। यहां तक की ऐश को फिल्म की कहानी भी बेहद पसंद आई थी। लेकिन फिर ऐश ने अचानक फिल्म को न कह दिया। लेकिन क्यो?
दरअसल, ऐश सिल्वर स्क्रीन पर अपना कमबैक काफी सुरक्षित तरीके से करना चाहती हैं। मतलब कोई ऐसी फिल्म के साथ जहां या तो उनका किरदार काफी दमदार हो, या तो फिल्म सोलो एक्टर पर आधारित हो। जबकि बदलापुर में वरूण धवन के साथ नवाजुद्दीन सिद्दकी, हुमा कुरैशी और यमी गौतम भी मुख्य भूमिका में हैं।
ऐश्वर्या किसी निगेटिव भूमिका के साथ भी कमबैक नहीं करना चाहती थीं, लिहाजा इन्हीं कारणों से उन्होंने बदलापुर को न कर दिया। बहरहाल, मानना पड़ा कि ऐश की कमबैक प्लानिंग काफी जोरदार है और वह इसे लेकर कोई भी खतरा नहीं मोल लेना चाहतीं।


Click it and Unblock the Notifications