ऐश्वर्या ने किया बार्बी बनने से इंकार

ऐश्वर्या अपनी व्यस्तताओं के चलते बार्बी डाल नही बन पाएंगी। उनका कहना है, "मैं नही चाहती कि मैं अपने निर्माता निर्देशकों को परेशान करू। मेरे पास डेट्स की समस्या है। कई निर्माता निर्देशक सालों से मेरे डेट्स के इंतजार में लगे है। फिलहाल मैं उन सभी कामों को पूरा करूंगी जो मैंने पहले लिया है।''
गौरतलब हो कि वर्ष 1994 में ऐश्वर्या के विश्व सुंदरी बनने के दौरान ही बार्बी की निर्माता कंपनी मेटल ने बार्बी का भारतीय चेहरा बनने की पेशकश की थी। लेकिन उस दौरान भी बातचीत सफल नही हो सकी थी।
अब बार्बी डाल के 50 वर्ष होने के अवसर पर कंपनी ने दुबारा ऐश से बार्बी डाल बनने की फरमाइश की थी। अब इस बार भी ऐश के व्यस्त होने की वजह से मामला खटाई में पड़ चुका है।


Click it and Unblock the Notifications