50 साल बाद धमाकेदार REMAKE और सारे अवार्ड्स बुक कर दीजिए...इस बार ठप्पा मार के!
ऐश्वर्या राय इस समय अपने करियर में बहुत चुन चुन कर प्रोजेक्ट्स साइन कर रही हैं और इस बार उन्होंने धमाकेदार फिल्म साइन की। माना जा रहा है कि नरगिस की 1967 की शानदार फिल्म रात और दिन के रीमेक में ऐश्वर्या राय फाइनल हो चुकी है।
इस फिल्म में नरगिस ने मल्टीपल पर्सनैलिटी डिज़ॉर्डर से पीड़ित महिला का किरदार निभाया था और उन्हें इस रोल के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला था। मतलब कि 50 साल बाद अब सारे अवार्ड्स ऐश्वर्या राय के लिए बुक कर दीजिए।

वैसे भी ऐश्वर्या राय में एक ग्रे शेड है जो हर किसी ने कभी ना कभी देखा होगा। ऐसे में उनका ये साइड खुलकर इस फिल्म में दिख सकता है।


Click it and Unblock the Notifications