पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन बनी आइकन ऑफ इंडिया

ऐश्वर्या राय बच्चन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फिलहाल सिनेमा से दूर होते हुए भी ऐश को आइकन ऑफ इंडिया के एवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

aishwarya

गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में 9वें एशिया विजन मूवी एवॉर्ड समारोह संपन्न हुआ। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन को हिंदी सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए आइकन ऑफ इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ऐश समेत यह देश के लिए काफी सम्मान की बात है।

इस मौके पर तड़का तब लगा, जब ऐश की फिल्मों के हिट गीतों पर डांसर्स ने शानदार प्रस्तुति दी। जिसके बाद ऐश्वर्या भी खुद को रोक नहीं पाईं और खूब ठुमके लगाए। ऐश्वर्या ने सुर्ख लाल रंग का अनारकली सूट पहना था, जिसे डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला ने तैयार किया था। इस समारोह में दक्षिण सिनेमा के स्टार ममूटी और धनुष को भी सम्मानित किया गया।

आपको बता दें, बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय ने हम दिल दे चुके सनम, देवदास, ताल, गुरू जैसे सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं, संजय गुप्ता की अगली फिल्म जज्बा के साथ ऐश बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X