..................... Aishwarya Rai received SIIMA Award for PS-2 husband Abhishek Bachchan did not come, so daughter Aaradhya came - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या राय को मिला SIIMA अवॉर्ड, पति अभिषेक बच्चन नहीं आए नजर तो बेटी आराध्या ने उठाई ये जिम्मेदारी

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai received SIIMA Award for PS-2: ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय को हाल ही में फिल्म पीएस-2 के लिए SIIMA अवॉर्ड मिला है। इस इवेंट को अटेंड करने के लिए ऐश्वर्या राय बेटी के साथ दुबई गई थीं। इस खास मौके पर ऐश्वर्या ने ब्लैक और गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत दिख रही थीं। इस खास मौके पर बेटी आराध्या ने मां का उत्साह बढ़ाती नजर आईं।

हाल ही में इस अवॉर्ड फंक्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन भी मां ऐश्वर्या की तरह ही शिमरी कपड़े पहने नजर आ रही हैं। लाइट मेकअप में नजर आ रहीं आराध्या का लुक देखने लयाक है। इस खास इवेंट में ना सिर्फ आराध्या कुछ अलग हटके दिखीं बल्कि आराध्या मां ऐश्वर्या को चियर करती भी नजर आईं। जैसे ही ऐश्वर्या ने अवॉर्ड रिसीव किया तब आराध्या मां के फोन से उनकी खास तस्वीरें खींचती नजर आईं। इतना ही नहीं इवेंट में आराध्या मां का हाथ पकड़े परछाई की तरह चलती दिखीं।

दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं इस तस्वीरों को देख जहां कुछ लोग आराध्या की तारीफ करते दिख रहे हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आराध्या को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। जी हां, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है आराध्या पूरी जिम्मेदारी उठा रही है तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा आराध्या इतनी बड़ी हो गई है, लेकिन फिर भी वह मां का ऐसे हाथ पकड़ रही है जैसे बच्ची हो। बता दें कि इस अवॉर्ड फंक्शन में भी अभिषेक बच्चन को ऐश्वर्या के साथ नहीं देखा गया। जिसके बाद से दोनों की तलाक की खबरों पर फिर जोर डल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X