..................... Aishwarya Rai reached New York amidst divorce, leaving Abhishek and aaradhya photo viral - Hindi Filmibeat

तलाक की खबरों के बीच न्यूयॉर्क पहुंची ऐश्वर्या राय, पति और बेटी को छोड़ इस तरह कर रही हैं एंजॉय, देखें PHOTO

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai reached New York: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि इन दिनों ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें काफी तेज हैं। जब से ऐश्वर्या और अनंत राधिका की शादी में अकेली पहुंची हैं तब से हर कोई बस यही पूछ रहा है कि आखिर बच्चन परिवार में हो क्या रहा है ? इसी के साथ ही दोनों के ग्रे डिवोर्स की खबरों ने भी काफी हेडलाइन्स बटोरी हैं।

वेकेशन पर गईं ऐश्वर्या राय
अब यह तो ऐश्वर्या या अभिषेक ही बता सकते हैं कि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है। फिलहाल तो ऐश्वर्या राय एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। जी हां, हाल ही में ऐश्वर्या राय की एक तस्वीर वायरल हो रही है जहां वह न्यूयॉर्क में चिल करती नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि ऐश्वर्या राय इस वेकेशन पर ना तो पति को लेकर गई हैं और ना ही बेटी आराध्या बच्चन को। वह अकेले ही एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

जमकर वायरल हो रही तस्वीर
बता दें कि ऐश्वर्या राय की यह तस्वीर न्यूयॉर्क रेस्टोरेंट की है। तस्वीर में नजर आ रही लड़की इसी रेस्टोरेंट में काम करती है। वह ऐश्वर्या राय की बड़ी फैन है। इस तस्वीर के साथ ही लड़की ने एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है। जहां वह पहले भी ऐश्वर्या राय के साथ तस्वीर खिंचवाती दिखी। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही जेरी लिखती हैं- 'आप जैसी आइडल से एक ही जीवन में दो बार मिलना ग्रिड पर एक स्थान पाने के जैसा है। ऐश आप बहुत ही दयालु हो। आपने मेरी हर बात बहुत ही ध्यान से सुनी। आपने मुझपर गहरा प्रभाव डाला है। इसके लिए मुझे आपको धन्यवाद देने का सपना था। मैं इस दुनिया में आपकी सारी खुशियों की कमाना करती हूं।'

फैन्स ने किए जमकर कमेंट्स
बता दें कि ऐश्वर्या राय की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है और इस तस्वीर पर फैन्स के जबरदस्त कमेंट देखने को मिल रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- हम उम्मीद करते हैं कि आप बॉलीवुड में दोबारा और शानदार कमबैक करेंगी। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आप बहुत ही खूबसूरत हो ऐश आपकी बॉलीवुड की फिल्मों के आने का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X