20 साल की उम्र में ऐश्वर्या दिखती थीं बेहद खूबसूरत, इंटरनेट पर Viral 5 कातिलाना फोटोशूट
बॅालीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन खूबसूरती और ग्लैमर के लिहाज से हमेशा से ही टॉप पर रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की चर्चा उन दिनों से हो रही है जब उन्होंने 21 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। तब से लेकर आज तक जब भी ऐश्वर्या राय बच्चन पर्दे पर आयीं उनकी खूबसूरती से कोई नजर नहीं हटा पाया।
फिर से एक बार ऐश्वर्या राय बच्चन की उन दिनों की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं जब वह केवल ऐश्वर्या राय थीं। ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड बन गईं। तब उनकी उम्र केवल 21 साल की थीं। साल 1997 में ऐश्वर्या राय ने मणिरत्नम की फिल्म इरुवर से डेब्यू किया। ऐसें में हिंदी सिनेमा के दर्शक ऐश्वर्या से अनजान थे।

ऐश्वर्या राय को तब दर्शकों को नोटिस करना शुरू किया जब उन्होंने बॉबी देओल के साथ फिल्म और प्यार हो गया की। लेकिन इन सभी से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती क्या रही है वो आप इस सालों पुरानी तस्वीर से अंदाजा लगा सकते हैं। ऐश्वर्या राय के फैन पेज पर यह फोटो शेयर की गई है और लिखा गया है कि मिस वर्ल्ड बनने से पहले ऐश्वर्या ऐसे दिखा करती थीं।

ऐश्वर्या फोटोशूट फोटो
इसी फैन पेज पर ऐश्वर्या राय की सालों पुरानी फोटोशूट की भी तस्वीरें हैं जहां पर वन पीस ड्रेस में वह बाल खुला कर अपनी स्माइल के साथ अलग तरह से पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना की पुरानी फोटो
इसी में से एक फोटोशूट ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना एक साथ दिखाई दे रहे हैं। ऐश्वर्या राय ने ब्लैक रंग का ड्रेस पहन रखा है। याद दिला दें कि ताल फिल्म में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या की जोड़ी को सबसे अधिक पसंद किया गया। इस फिल्म का गाना भी सुपरहिट रहा था।

ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान एक साथ
वहीं एक फोटो में शाहरुख खान अपने हाथ का सहारा देकर नीचे उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने यहां पर पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है। विदेशी हो या देसी हर तरह के ड्रेस में ऐश्वर्या राय कमाल की दिखाई देती हैं।

ऐश्वर्या राय की एक और पुरानी फोटो
ऐश्वर्या राय की एक और बेहद खूबसूरत तस्वीर। अपनी खूबसूरती के कारण ऐश्वर्या ने बॅालीवुड में अपना एक नाम कमाया है।


Click it and Unblock the Notifications