#Alert: ऐश्वर्या - रणबीर की हॉट...बोल्ड तस्वीरों के चक्कर में ये हो गया!
अब ऐश्वर्या राय को भी सुंदर दिखना पड़े तो फिर काफी दिक्कत की बात है। उनकी रणबीर कपूर वाली हॉट फोटो की असलियत देख लीजिए।
ऐश्वर्या राय की हॉट तस्वीरों के चक्कर में देखिए, क्या से क्या करना पड़ गया! और तस्वीरें वाकई इतनी शानदार थीं कि किसी का ध्यान भी नहीं गया!
शुरू से बताते हैं, हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर की कुछ बेहद हॉट तस्वीरें वायरल हुईं और इन तस्वीरों में इनकी केमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि सब आह और ऊह करने लगे।

इस फोटोशूट को करने का एक कारण था। दरअसल, जब फिल्म का पहला गाना बुलेया रिलीज़ हुआ तो उसमें ऐश्वर्या और रणबीर काफी इंटिमेट थे। और लोगों को ये काफी पसंद आया।
["आराध्या को लगा रणबीर उसके पापा हैं" - ऐश्वर्या राय बच्चन]
कहने का मतलब है कि उनकी केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई। तो तय हुआ कि एक फोटोशूट करवाकर इस केमिस्ट्री को फिल्म की पब्लिसिटी के लिए और कैश किया जाए।
फोटोशूट हुआ, तस्वीरें आईं और क्या तस्वीरें आईं। सब देखते रह गए। लेकिन किसी ने ये ध्यान नहीं दिया कि इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय बच्चन को फोटोशॉप करते करते उनका मुंह ही बदल दिया गया।
[एक नहीं दो नहीं 10 बार ऐश्वर्या ने किया है बच्चन्स को शर्मिंदा]
बात पकड़ में तब आई जब ऐश्वर्या राय हाल ही में कॉमेडी नाइट्स में पहुंची। यहां वो उस फोटोशूट वाली तस्वीर से काफी अलग लग रही थीं। उनका मुंह खासकर ठुड्डी और Jawline काफी भरी हुई थी।
जबकि फोटोशूट में ये काफी अलग थीं। अब दुख इस बात का है कि अगर ऐश्वर्या राय जैसी महिला को भी खुद को फोटोशॉप करवाना पड़े तो बाकी लड़कियों पर इस चीज़ का क्या असर पड़ेगा।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या राय ने फोटोशॉप का सहारा लिया है। कल्याण ज्वेलर्स के लिए पहला एड साइन करने के बाद उन्होंने एक फोटोशूट करवाया। जिसमें वो बेहद हसीन लग रही थीं।
लेकिन असलियत तब बाहर आई जब इस फोटोशूट की तस्वीरें लीक हो गईं जहां ऐश्वर्या राय काफी अलग लग रही थीं।
इसके बाद एक और फोटोशूट बाहर आया जहां ऐश्वर्या राय बेहद हसीन लग रही थीं। उनका लिबास बिल्कुल पारंपरिक था।
गलती ये हुई कि ऐश्वर्या राय उसी पारंपरिक लिबास में एक इवेंट में पहुंच गई और काफी अलग लग रही थीं।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को ट्विटर पर एक तस्वीर के लिए काफी ट्रोल किया गया। इस तस्वीर में प्रियंका की Armpits यानि कि कांख को फोटोशॉप से साफ कर दिया गया था।
हालांकि बाद में प्रियंका ने एक असली तस्वीर पोस्ट की जहां उनकी Armpits दिख रही थीं और उन्होंने ये साबित करने की कोशिश भी की कि वाकई उनकी Armpits इतनी साफ है। एक बार फिर उनका मज़ाक उड़ा। क्योंकि दोनों तस्वीरों में ज़मीन आसमान का अंतर था।
दिक्कत किसी सॉफ्टवेयर से नहीं है, लेकिन दिक्कत है खूबसूरती के उस पैमाने से जो बॉलीवुड स्टार्स अपने फैन्स के लिए तय करते हैं। ये सोचे बिना कि कितने ही लोग उन्हें फॉलो करते हैं और उनकी ऐसे छोटे छोटे झूठ इन फैन्स के लिए बड़े बड़े सच बन जाते हैं। क्या बिना फोटोशॉप के ऐश्वर्या अच्छी नहीं लग पातीं? जवाब उन्हीं पर छोड़ देते हैं। आप जाते जाते ये एक और तस्वीर देख लीजिए।


Click it and Unblock the Notifications










