तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय ने शोषण के खिलाफ उठाई आवाज, बोलीं- कपड़ों को दोष ना दें...VIRAL VIDEO

Aishwarya rai

Aishwarya rai raised her voice against Street harassment: ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास सुर्खियों में हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की खबरें आए दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इन अफवाहों को सुनकर लगता है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है।

मुसीबत का सामना करें
वहीं इन्हीं अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय शोषण के खिलाफ आवाज उठाती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या राय के लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि वह सड़क पर महिलाओं के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में ऐश्वर्या बताती हैं कि स्ट्रीट हैरेसमेंट से कैसे बचें।

आपको कोई दोष नहीं...
ऐश्वर्या राय वीडियो में सवाल करती नजर आती हैं कि क्या इससे बचकर निकल जाना चाहिए ? या मुड़कर जवाब देना चाहिए। ऐसे में आप सिर उठाकर चलें कोई किसी भी मुसीबत में आंखें झुकाएं नहीं बल्कि डट कर सामना करें। ऐश्वर्या राय आगे कहती हैं कि ना तो आपके कपड़ों में कई दोष है और ना ही आपकी लिपिस्टिक में। आप अपने में कमी ना ढूंढें। स्ट्रीट हैरेसमेंट में आपको कोई गलती नहीं होती है। इन शब्दों के साथ ऐश्वर्या राय महिलाओं से शोषण के खिलाफ आवाज उठाने को कहती हैं।

अभिषेक बच्चन ने की थी ऐश्वर्या की तारीफ
आपको बता दें कि आई वांट टू टॉक के इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या की तारीफ करते नजर आ रहे थे। अभिषेक ने कहा कि मैं बाहर जाकर फिल्में कर पा रहा हूं तो वह ऐश्वर्या की वजह से क्योंकि मुझे पता है कि वह घर पर है आरध्या के साथ हैं। इसके लिए वह ऐश्वर्या का धन्यवाद करते हैं। इसी के साथ ही वह यह भी कहते हैं कि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं वह जो करती हैं वह कोई और नहीं कर सकता, लेकिन पिता सभी काम चुपचाप करते हैं। क्योंकि उन्हें व्यक्त करना नहीं आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X