सारे गिले-शिकवे भुलाकर Aishwarya Rai ने किया ऐसा पोस्ट, लोग कमेंट बॉक्स में देने लगे दुआएं

Aishwarya Rai Post: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में एक पोस्ट किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं। जी हां, ऐश्वर्या की हालिया पोस्ट ने एक्ट्रेस के फैंस का दिल खुश कर दिया है।
ऐश्वर्या राय का पोस्ट
दरअसल, आज यानी 5 फरवरी को अभिषेक बच्चन का जन्मदिन होता है और इस मौके को ऐश्वर्या ने हाथ से नहीं जाने दिया। जी हां, देर शाम उन्होंने अपने पति अभिषेक बच्चन की एक प्यारी सी फोटो शेयर की और उन्हें बधाई दी।
पति अभिषेक को किया बर्थडे विश
ऐश्वर्या राय ने अपनी इस पोस्ट में अभिषेक बच्चन के बचपन की तस्वीर शेयर की है और इस फोटो में अभिषेक काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मैं आपको खुशियों, अच्छी सेहत, प्यार और रोशनी के साथ हैप्पी बर्थडे विश करती हूं। भगवान आपको ब्लेस करें'।
लोगों ने लुटाया प्यार
इस पोस्ट में फैंस ने अपना भर-भरकर प्यार लुटाया है और लोग उनके रिश्ते के ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'महादेव आपके रिश्ते की रक्षा करें, हमेशा खुश रहो', दूसरे यूजर ने लिखा- 'अभिषेक दुनिया के सबसे लकी इंसान हैं', तीसरे यूजर ने लिखा-'ऐश्वर्या आप और अभिषेक साथ में अच्छे दिखते हो'
आपकी जानकारी के लिए बता दें, पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं। लेकिन पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही हैं कि कपल के बीच अब सब ठीक हो गया है और ऐश्वर्या भी अपने ससुराल लौट चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications