ओपरा विनफ्रे शो: ऐश को आमंत्रण
बॉलीवुड को ऐश्वर्या राय ने अंतराष्ट्रिय स्तर पर ख्याति दिलाई है। मैडम तुषाद संग्रहालय में सबसे पहले ऐश की ही मोम की प्रतिमा लगाई गई है। वे पहली भारतीय है जिसे डेविड लेटरमैन के लेट शो और ओपरा विनफ्रे शो में बुलाया गया था।
अब खबर है कि ओपरा ने ऐश्वर्या को दूबारा शो में शामिल होने के लिए बुलाया है। इस बार वे अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ नजर आने वाली है।
पिछली बार सन् 2007 में ऐश ओपरा के शो में शामिल हुईं थी। पिछली बार ऐश ने अपने घर और अपने परिवार के बारे में जानकारी दी थी इस बार ऐश अपनी शादीशुदा जिंदगी और पारिवारिक मुल्यों पर चर्चा करने वाली है।
abhishek bachchan aishwarya rai अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय ओपरा विनफ्रे शो बॉलीवुड bollywood oprah winfrey show


Click it and Unblock the Notifications