ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म करते ही इस स्टार ने तोड़ दी 15 सालों की शादी, किया तलाक का ऐलान,2 बच्चों के हैं पिता

Ponniyin Selvan Actor Jayam Ravi Announce Divorce: जयम रवि तमिल इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और वह पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ वक्त से चर्चा हो रही थी कि वह अपनी पत्नी आरती से तलाक लेने वाले हैं। हालांकि फ्रेंड्स ने इसको सिर्फ अफ़वाह ही कहा। लेकिन अब हाल ही में एक्टर ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ी है और सिपरेशन की अनाउंसमेंट कर दी है।
जयम रवि ने एक्स हैंडल से अंग्रेजी और तमिल में अपनी स्टेटमेंट की दो तस्वीरों को शेयर किया है। उन्होंने अनाउंस कर दिया है कि वह अपनी पत्नी आरती से तलाक ले रहे हैं। अब वह अपनी 15 साल की शादी को खत्म करने जा रहे हैं और उन्होंने अपनी स्टेटमेंट में भी काफी कुछ लिखा है।
एक्टर ने इसमें लिखा कि "बहुत सोच समझकर मैं आरती के साथ में अपनी शादी को तोड़ने का फैसला लिया है। इस पेज को जल्दबाजी में नहीं लिया गया है और यह पर्सनल कारणों के चलते हुआ है। मेरा मानना है कि यह सभी के लिए बेस्ट इंटरेस्ट में होगा।"
जयम रवि ने इस घोषणा के साथ-साथ फैंस से अपने परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की भी अपील की है। उन्होंने लिखा कि "मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि इस समय के दौरान हमारी और हमारे परिवार के लोगों की प्राइवेसी का सम्मान करें। मैं आप सभी से इस मुद्दे को लेकर कोई भी धारणा, अफवाह या फिर आरोप लगाने से बचने की अपील कर रहा हूं। मामले को निजी ही रहने दे।"
जयम रवि ने साल 2009 में टीवी प्रोड्यूसर सुजाता विजय कुमार की बेटी आरती रवि के साथ में शादी की थी। जब आरती स्कॉटलैंड में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी तो वह करीब आए। एक दूसरे को जानने और समझने के बाद 2 साल में उन्होंने शादी कर ली। उनके दो बेटे आरव और अयान है।
जयम रवि के करियर की बात करें तो उन्होंने हाल ही में मणिरत्नम की क्लासिक फिल्मों में 'पोन्नीयिन सेलवन 1 और 2' में चोल सम्राट राजा चोल का किरदार निभाया था। इस किरदार को लेकर उनकी काफी तारीफ भी की गई थी। हालांकि उनका इसके अलावा कहीं और फिल्मों में भी देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











