मां बनने के बाद पहली बार ऐश्वर्या ने कराया फोटो-शूट
बॉलीवुड और बच्चन परिवार की चहेती बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में कहा जाता है कि अगर उन्हें छींक भी आये ना.. तो वो भी हेडलाइन बन जाती है। फिलहाल तो इस बार उन्होंने वाकई चर्चा में रहने वाला काम किया है। ऐश जबसे मम्मी बनीं है तब से उनके प्रशंसक यह जानने को उत्सुक थे कि ऐश अपने काम पर वापस कब लौट रही है?
इसलिए उनके प्रशंसक अब थोड़ा सा खुश जरूर होंगे क्योंकि उनकी चहेती अदाकार ऐश्वर्या राय बच्चन फिलहाल फिल्मो में तो नहीं लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में जरूर दिखायी पड़ेंगी। ऐश ने हाल ही में इलेगेंट लिविंग नाम की इस फैशन मैगजीन के लिए फोटो शूट करवाया है। जिसके कवर पेज पर ऐश की पिक्चर प्रकाशित हुई है।
फोटो के नीचे लिखा है यह है दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला। जिसे देखने के बाद किसी को भी ऐतराज नहीं होगा क्योंकि उस फोटो में ऐश वाकई में बला की खूबसूरत दिख रही है। लोग इस पिक्चर को देखने के बाद यह जरूर कहेंगे कि मातृत्व का सुख पाने के बाद तो ऐश की खूबसूरती और भी ज्यादा निखर गयी है।


Click it and Unblock the Notifications
