ऐश्वर्या राय ने फाइनल कर दी हैं तीन धमाकेदार फिल्में एक साथ, लेकिन बस एक शर्त!
ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में फन्ने खां में दिखाई दीं और अब फैन्स उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वो अभिषेक बच्चन के साथ अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन में दिखाई देंगी। हाल ही में खबर थी कि प्रेरणा अरोड़ा ने उन्हें तीन फिल्मों का ऑफर दिया है लेकिन इन फिल्मों पर दोबारा कभी बात नहीं हुई।
अब ऐश्वर्या राय ने खुद ही इन फिल्मों के बारे में बात कर डाली है। उन्होंने बताया जैसमीन, सरोगेसी पर एक अच्छी कहानी थी लेकिन मैंने स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव सुझाए थे। वहीं रात और दिन और वो कौन थी रीमेक का आईडिया मुझे बेहद पसंद आया। 60 के दशक की इन फिल्मों की मैं काफी इज़्जत करती हूं इसलिए मैंने कहा कि पहले उनके रीमेक अधिकार सुरक्षित करवाइए।

यानि कि इन तीनों में से किसी भी फिल्म को ऐश्वर्या राय ने अभी तक रिजेक्ट नहीं किया है। वहीं रात और दिन रीमेक के बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या राय ने आगे बताया कि मैं जब संजय दत्त के साथ शब्द शूट कर रही थी तब मुझे ये बात उन्होंने कही थी कि मैं रात और दिन रीमेक के लिए परफेक्ट हूं। मुझे खुशी है कि मैं उन्हें उनकी मां के निभाए किरदार को निभाने के काबिल लगी।


Click it and Unblock the Notifications