तस्वीरें- कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या के जलवे
बैंगलोर। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंच ही गयी हैं। जहां उन्होने अपनी उपस्थिति से सुर्खियां पाई। यह 12वां मौका है जब कांस के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने अपनी चमक बिखेरी। सबसे पहली बार वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' के प्रमोशन के सिलसिले में कांस गयी थी।
इस बार उनकी उपस्थिति का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। पिछले वर्ष कांस में गई ऐश्वर्या का बढा हुए वेट भी चर्चा का केंद्र रहा था। वहीं इस बार वह पहले की तरह ही बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी। यह ध्यान देने योग्य है कि भारतीय सिनेमा ने भी इस वर्ष अपने सौ साल पूरे किये हैं अत: उन्हें यहां सम्मानित भी किया जायेगा।
इस मौके पर ऐश्वर्या ने वाइट शर्ट और ब्लैक स्कर्ट पहना हुआ था। वहीं फिल्म समारोह में उन्होने काले रंग का भारतीय परिधान पहना हुआ था। ऐश्वर्या के अलावा कांस में अमिताभ बच्चन, विद्या बालन, सोनम कपूर भी थीं। ऐश्वर्या को दुनिया भर में उनकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। वह दुनिया भर में बॉलीवुड की एक पहचान बन चुकी हैं। वह कांस की एक चर्चित हस्ती हैं और हर बार उनका यहां इंतजार किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











