सलमान खान संग रिलेशन पर सालों बाद पहली बार ऐश्वर्या राय की 'मां' ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो सिर्फ प्यार करते..

aishwarya rai on screen mother Smita Jaykar

एक्ट्रेस स्मिता जयकर का मानना है कि असली रिश्ते की झलक ने पर्दे पर जोड़ी के रोमांस को और भी प्रभावशाली बना दिया।'हम दिल दे चुके सनम' में सलमान और ऐश्वर्या के साथ काम कर चुकीं स्मिता जयकर ने हाल ही में उस वक्त की यादें ताज़ा करते हुए बताया कि कैसे इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों स्टार्स के बीच प्यार पनपा। 'हम दिल दे चुके सनम' में स्मिता जयकर ऐश्वर्या राय की मां के किरदार में दिखाई दी थीं।

'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर शुरू हुई थी सलमान-ऐश्वर्या की लव स्टोरी

संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब, फिल्म में उनके साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने इस जोड़ी की रियल लाइफ लव स्टोरी पर बड़ा बयान दिया है।Filmymantra Media से बातचीत में स्मिता ने कहा, "हां, वो एक-दूसरे से वहीं प्यार करने लगे थे। उनका अफेयर वहीं पर शुरू हुआ और आगे बढ़ा। इससे फिल्म को काफी फायदा हुआ। दोनों की आंखों में प्यार साफ झलकता था, उनके चेहरे पर रोमांस नजर आता था। यही चीज फिल्म में भी बखूबी नज़र आई और स्क्रीन पर कमाल कर गई।"

उनके इस बयान से एक बार फिर उस दौर की चर्चित प्रेम कहानी की यादें ताज़ा हो गई हैं, जो कभी बॉलीवुड गलियारों की सबसे बड़ी सुर्खियों में शामिल थी।स्मिता जयकर ने सलमान और ऐश्वर्या के नेचर पर दिया बयान, बताया कैसे थे दोनों स्टार्स ऑफ-स्क्रीन हम दिल दे चुके सनम में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने हाल ही में दोनों स्टार्स की पर्सनैलिटी को लेकर अपनी राय साझा की। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान दोनों कैसे इंसान थे।

Filmymantra Media से बातचीत में स्मिता ने सलमान के बारे में कहा, "सलमान उस वक्त काफी शरारती थे। अब कैसे हैं, ये नहीं जानती, लेकिन तब वह वाकई में एक ब्रैट थे। हालांकि बहुत अच्छे इंसान हैं, दिल के बड़े हैं। मैंने उन्हें कभी सेट पर गुस्से में नहीं देखा। वैसे गुस्सा तो हर किसी को आता है, लेकिन फिल्म स्टार्स के मामले में बातें अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश की जाती हैं। अगर कोई उकसाएगा तो गुस्सा तो आएगा ही, लेकिन हम यह नहीं जानते कि सामने वाले ने क्या किया जिससे वो रिएक्ट कर गए।"

वहीं ऐश्वर्या को लेकर उन्होंने कहा, "वो बेहद खूबसूरत हैं। बिना मेकअप के भी उतनी ही प्यारी लगती थीं। जब मैं उन्हें जानती थी, उस समय वो बहुत ही विनम्र और जमीन से जुड़ी हुई थीं।"

स्मिता के इन बयानों से उस दौर के सितारों की ऑफ-स्क्रीन शख्सियत की झलक मिलती है, जब ये दोनों ना सिर्फ स्क्रीन पर बल्कि निजी जिंदगी में भी सुर्खियों में रहते थे।'हम दिल दे चुके सनम' की कहानी: प्यार और बलिदान की भावनाओं से बुनी एक संवेदनशील दास्तान संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी हम दिल दे चुके सनम एक ऐसी फिल्म है जो प्यार, तकरार और त्याग जैसे गहरे जज़्बातों को बेहद खूबसूरती से दर्शाती है।

फिल्म की कहानी नंदिनी (ऐश्वर्या राय बच्चन) और समीर (सलमान खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके बीच गहरा प्यार पनपता है।हालांकि हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि नंदिनी की शादी वनराज (अजय देवगन) से हो जाती है। इसके बाद कहानी कई मोड़ लेती है और दर्शकों को आख़िर तक बांधे रखती है - क्या नंदिनी वापस समीर के पास लौटेगी या अपने रिश्ते और कर्तव्य को प्राथमिकता देगी, यही फिल्म का इमोशनल क्लाइमैक्स है।स्मिता जयकर ने खुलासा किया कि 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे, जिससे फिल्म में उनकी केमिस्ट्री और भी दमदार नज़र आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X