ससुर दुखी न हों इसलिए न्यूड नहीं होंगी ऐश्वर्या

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व इस बात को लेकर खबरों का बाजार गर्म था कि हीरोइन फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय ने अंग प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि वे अंग प्रदर्शन करने के लिए बिलकुल तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो वे बेहद दुखी हो गई कि उनके बारे में इस तरह की अफवाहें क्यों फैलाई जा रही हैं।
कुछ भी हो जाए मैं हीरोइन में ऎसा कोई सीन नहीं दूंगी जिसमें मेरे जिस्म की नुमाइश हो। मुझे मेरे परिवार की मान मर्यादा का ख्याल है और मैं ऎसा कोई काम नहीं करूंगी जिससे उनका और उनके परिवार का नाम खराब हो। भले ही इसके लिए मुझे यह फिल्म ही क्यों न छोडनी पडे। मैंने इस बात की जानकारी निर्देशक मधुर भंडारकर को भी दे दी है और इसलिए उन्होंने इस बात की सार्वजनिक घोषणा कर दी है।
ऐश्वर्या राय बच्चन की इस घोषणा ने मधुर भंडारकर के लिए परेशानी पैदा कर दी है क्योंकि उनकी फिल्म की कहानी एक अभिनेत्री की जिन्दगी पर आधारित है जिसमें इस प्रकार के दृश्यों का होना तो लाजिमी है। अब अगर ऐश्वर्या ने मना कर दिया है तो क्या मधुर अपनी नायिका को बदलेंगे या अपनी कहानी से इस प्रकार के दृश्यों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा।
;

Click it and Unblock the Notifications