PHOTOS: ऐश्वर्या राय ने धोए बर्तन, बनाया खाना और फिर....
[बॉलीवुड समाचार] ऐश्वर्या राय और रणदीप हुडा स्टारर सरबजीत की शूटिंग लगातार चल रही है और फिल्म मई में रिलीज़ के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म से ऐश्वर्या राय और रणदीप हुडा का पहला लुक लीक हुआ जिसके बाद फैन्स को फिल्म में और दिलचस्पी हो गई।
अब फिल्म की शूटिंग से कुछ और तस्वीरें लीक हुई हैं जहां ऐश्वर्या राय बच्चन स्वर्ण मंदिर, अमृतसर में लंगर सेवा करती दिख रही हैं। ऐश्वर्या राय ने इस सीन के लिए पूरी तैयारी की।
[LEAK हुआ हाउसफुल 3 का क्लाईमैक्स...ऐश के साथ?]
उन्होंने पहले सेवा समिति के लोगों से नियम जानें। इसके बाद खाना पकाया, सफाई में हाथ बंटाया और लंगर के लिए ज़मीन पर बैठकर ही खाना खाया। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय बिना मेकअप दिखाई दे रही हैं।
फिल्म में ऐश्वर्या राय सरबजीत की बहन दलबीर कौर को किरदार में नजर आएंगी। देखिए शूटिंग की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
