Aishwarya Rai का गुस्सा फूटा! इस मामले को लेकर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, हाईकोर्ट लेगी तगड़ा एक्शन!

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai Delhi High Court case: ऐश्वर्या राय इन दिनों प्रोफेशनल फ्रंट पर तो नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन उनके फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर जरूर सामने आई है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

उनका कहना है कि उनकी तस्वीरें, नाम और AI से बनाई गई फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर बिना इजाजत इस्तेमाल की जा रही हैं।

फर्जी तस्वीरें और वीडियो पर नाराजगी

ऐश्वर्या के वकील ने कोर्ट को बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी कई मॉर्फ्ड और AI-जनरेटेड इमेजेस वायरल हो रही हैं। इनमें कुछ इंटिमेट तस्वीरें भी बनाई गई हैं, जो पूरी तरह नकली हैं। वकील ने कहा- "उनका चेहरा और पहचान इस तरह से पेश किया जा रहा है जैसे वे किसी और की यौन इच्छाओं को पूरा कर रही हों। आरोपी उनकी फर्जी तस्वीरों और नाम से पैसे भी कमा रहे हैं।"

धोखाधड़ी का मामला भी सामने आया

कोर्ट में ये भी बताया गया कि Aishwarya Nation Wealth नाम की एक कंपनी ने अपने लेटरहेड पर ऐश्वर्या की तस्वीर लगाकर उन्हें चेयरपर्सन बताया। जबकि उनका इस कंपनी से कोई संबंध ही नहीं है। इसे वकील ने साफ तौर पर धोखाधड़ी करार दिया।

कोर्ट का सख्त रुख

सुनवाई के दौरान जस्टिस तेजस कारिया ने कहा कि ऐश्वर्या राय की पहचान का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा- "हम हर आरोपी पर अलग-अलग आदेश देंगे ताकि भविष्य में कोई उनकी तस्वीर, आवाज या नाम का गलत इस्तेमाल न कर सके।"

पहले भी कई सितारे पहुंचे कोर्ट

2024 में जैकी श्रॉफ ने भी शिकायत की थी कि उनकी तस्वीरों और वीडियोज का इस्तेमाल करके मुनाफा कमाया जा रहा है। कोर्ट ने उनके अधिकार सुरक्षित किए।

2023 में अनिल कपूर के मशहूर डायलॉग "झकास" और उनकी तस्वीर-आवाज के गलत इस्तेमाल पर भी रोक लगाई गई थी।

2022 में हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन की पर्सनैलिटी और नाम के दुरुपयोग पर भी रोक लगाने का आदेश दिया था।

More from Filmibeat

Read more about: aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X