भले ही हों सबसे बड़ी सुपस्टार..लेकिन टीचर के सामने कुछ यूं दिखीं ऐश्वर्या!
ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में एक इवेंट में अपनी डांस गुरु से मिलीं। देखें तस्वीरें।
ऐश्वर्या रॉय बच्चन की खूबसूरती के तो सभी दीवाने हैं। इसी के साथ उनके लिए सोने पर सुहागा का काम करता है उनका डांस। बेहतरीन डांस की कला सीखाने का श्रेय ऐश्वर्या अपनी डांस गुरु को देती हैं। और क्या हो कि जिसे इतना सम्मान ऐश्वर्या देतीं हैं और उनसे एक बार फिर मिल भी लें। जी हां..ऐसा ही कुछ हुआ है।

हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन को उनकी डांस गुरु लता सुरेंद्र ने उन्हें वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ डांस में लॉन्चिंग के लिए इनवाइट किया। इस लॉन्चिंग में जाने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन फौरन तैयार हो गईं।
अनुष्का ने रणवीर और रणबीर पर दिया बिंदास जवाब..बताया किनसे हैं ज्यादा क्लोज़
इस मौके पर ऐश्वर्या ने अपने पुराने दिनों को भी याद किया जिसके बाद वो काफी इमोशनल भी हो गईं।
ऐश्वर्या ने बताया कि उन्होंने अपनी डांस गुरु से तबसे डांस सीखना शुरू किया था जब वो सेकेंड क्लास में थीं।


Click it and Unblock the Notifications


