#Breaking: एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या राय के साथ धक्कामुक्की, मां को आई चोट, बहा खून
ऐश्वर्या राय के पास आज मीडिया पर गुस्सा निकालने का पूरा मौका है। हुआ यूं कि ऐश्वर्या राय अपनी मां वृंदा राय और बेटी आराध्या के साथ लंदन से छुट्टियां मना कर वापस लौटी थीं। तभी उनके एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही मीडिया ने उन्हें घेर लिया।
इससे आराध्या थोड़ा डर गईं और आगे नहीं बढ़ रही थीं, ना ही तस्वीरें खिंचवा रही थीं। आराध्या का मूड खराब होते देख ऐश ने उन्हें गोद में उठा लिया और कार की तरफ बढ़ने लगीं।
[ मुंबई एयरपोर्ट पर सलमान का तमाशा...नहीं चली भाईगिरी!]
लेकिन तभी एक वीडियोग्राफर क्लोज़ शॉट लेने के चक्कर में ऐश्वर्या राय के काफी करीब आ गए और ये उनके बॉडीगार्ड ने देख लिया। बॉडीगार्ड ने कैमरामैन को तुरंत पीछे किया जिससे वो पीछे चल रहीं, ऐश्वर्या की मां वृंदा राय से टकरा गया।

वृंदा राय कुछ समझ नहीं पाईं और उनका बैलेंस बिगड़ा, इसके बाद जो सबने देखा वो ये था कि वो ज़मीन पर मुंह के बल गिर गईं और सर से खून बहने लगा।
[...ऐसे खुलता ऐश्वर्या राय का ये राज़!]
ऐश्वर्या और उनके बॉडीगार्ड तुरंत उन्हें सहारा देने पहुंचे लेकिन सारा माजरा देखने के लिए उस वक्त तक काफी भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी। इसके बाद सब तेज़ी से किसी तरह गाड़ी तक पहुंचे और वहां से निकल गए।


Click it and Unblock the Notifications













