दूसरे लुक के साथ Aishwarya Rai का धमाका, पहले बनीं भारतीय नारी, अब वेस्टर्न अंदाज में जीता लोगों का दिल

Aishwarya Rai at Cannes: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पिछले दिन कान्स में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के बाद एक बार फिर ऐश्वर्या अपने सैकेंड लुक के साथ हाजिर हैं और उनके लुक की हर ओर चर्चा हो रही है।
ऐश्वर्या राय का दूसरा लुक
ऐश्वर्या ने दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक, कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी शानदार मौजूदगी से सभी का ध्यान खींच लिया। इस बार वह फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर दूसरी बार नजर आईं और हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत और एलीगेंट दिखीं।
ऐश्वर्या का आउटफिट
इस खास मौके पर ऐश्वर्या ने डिजाइनर गौरव गुप्ता का डिजाइन किया गया एक खूबसूरत ब्लैक गाउन पहना था, जो चारों ओर से बेहद चमक रहा था। यह गाउन ऐश्वर्या के फिगर को खूबसूरती से हाइलाइट कर रहा था। इस गाउन के साथ उन्होंने शैम्पेन-गोल्ड रंग की शॉल भी ओढ़ी हुई थी। यह लुक बहुत ही क्लासिक और रॉयल लग रहा था।
ऐश्वर्या का लुक
अपने ब्यूटी लुक में ऐश्वर्या ने अपने सिग्नेचर स्टाइल को कायम रखा। उन्होंने लाल रंग की लिपस्टिक के साथ सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल अपनाया था, जो उनके कंधों पर खूबसूरती से गिर रहे थे। उनका मेकअप काफी सटल था-हल्का आई मेकअप और बहुत कम ज्वेलरी। इससे उनका गाउन और उनका पूरा लुक और भी ज्यादा निखर कर सामने आया।
20 सालों से कान्स में आ रहीं नजर
ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले 20 सालों से भी ज्यादा समय से कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेती आ रही हैं। हर बार उनका लुक चर्चा में रहता है और उन्हें दुनियाभर के फैशन प्रेमियों से तारीफें मिलती हैं। वह इंडियन ट्रेडिशन और इंटरनेशनल फैशन को जिस तरह से एक साथ लेकर आती हैं, वह उन्हें सबसे अलग बनाता है।
पहले लुक से मचाया धमाल
इस बार भी उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल के पहले लुक के लिए एक ऐसा लुक चुना जो रॉयल, ट्रेंडी और एलिगेंट होने के साथ-साथ पूरी दुनिया में भारत की खूबसूरती और स्टाइल का शानदार एग्जांपल बना।
रॉयल अंदाज वाला पहला लुक
पहले लुक के लिए ऐश्वर्या ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन की गई हाथ से बुनी हुई कढ़वा बनारसी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में चांदी की जरी और रोज गोल्ड की कढ़ाई का बारीक काम था, जो इसे एक शाही लुक दे रहा था। साड़ी के साथ उन्होंने एक शीयर टिशू दुपट्टा भी ओढ़ा था, जिसमें सोने और चांदी की जरदोजी की कढ़ाई थी, जो उनके लुक में एक रॉयल टच जोड़ रही थी।


Click it and Unblock the Notifications