..................... Aishwarya Rai looks gorgeous at Cannes in Golden fish look - Hindi Filmibeat

कांस के रेड कार्पेट पर ऐश नज़र आईं जलपरी के रुप में!

कांस के रेड कार्पेट पर हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर से लोगों को हैरान कर दिया जब वो अपने गोल्डेन फिश वाले लुक्स में वॉक करते हुए आईं। ऐश्वर्या राय बच्चन की लंदन से नाइस की फ्लाइट छूट जाने के चलते ऐश कांस के पहले दिन रेड कार्पेट पर नज़र ना आ सकीं लेकिन उसके बाद कांस के 7वें दिन जब ऐश अपने गोल्डेन फिश के लुक में सामने आईं तो उनके पहले दिन कांस में शामिल ना होने से निराश फैंस की बांछें खिल गयीं। ऐश पहले की ही तरह खूबसूरत और स्लिम ट्रिम नज़र आईं। ऐश और उनकी फिट बॉडी को देख हर कोई हैरान था।

हालांकि पिछले दो सालों से कांस में अपने मां बनने के बाद शरीर पर चढ़ी चर्बी के चलते ऐश्वर्या राय को देख लोग काफी निराश हो रहे थे। पिछले साल तो फिर भी बेहतर था लेकिन साल 2012 में तो मीडिया ने ऐश की काफी फजीहत भी की थी, जिसके बाद खुद अभिषेक ने मीडिया से कहा कि ऐश एक सेलिब्रिटी के साथ एक औरत भी हैं और मां बनने के बाद उनके शरीर में बदलाव आना स्वाभाविक है। ये बहुत ही शर्म की बात है कि मीडिया इस तरह से ऐश को लेकर बातें कर रही है। लेकिन इस बार तो ऐश ने पिछले दो सालों के बाद एक बार फिर से खुद का वही सेक्सी और हॉट रुप दिखाकर फैंस का दिल खुश कर दिया।

कांस में एक्ट्रेसेस के जलवे

ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस दिन हर साल की तरह से फिर से अपनी किस ट्रेट का इस्तेमाल किया और दर्शकों को अदाओं के साथ फ्लाइंग किस देते हुए उन्हें काफी खुश किया। कांस के छंठे दिन फ्रेंच फिल्म डुयेक्स जोर्स, यून नूइट का प्रीमियर था। इसी दिन ऐश ने भी रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरे और इस दिन को 67वें कांस फिल्म फेस्टिवल का यादगार दिन बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X