Viral Video- ननद की बेटी के बर्थडे में खुशी से झूमी ऐश्वर्या राय, लोग बोले- 'बच्चन परिवार साथ में..'

Aishwarya rai viral video navya naveli nanda

Aishwarya Rai Celebrating Navya Nanda Birthday- ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने कुछ दिन पहले साथ नजर आकर तलाक की खबरों के खत्म कर दिया था। इसके बाद उनके कई वीडियो सामने आए हैं।

लेकिन इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है वो काफी हैरान करने वाला है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय काफी खुश नजर आ रही हैं और उनके साथ कई लोग है। बता दें कि श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नंदा के जन्मदिन का ये वीडियो है और इसमें ऐश्वर्या राय और आराध्या काफी खुश नजर आ रही हैं।

नव्या नंदा को केक काटते देखा जा रहा है और वो काफी खुश लग रही हैं। इस दौरान ऐश्वर्या अपनी ननद श्वेता के बगल में खड़ी नजर आ रही हैं। इसके अलावा आप इस वीडियो में जय बच्चन को भी देख सकते हैं। वीडियो के सामने आते ही लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या सच में बच्चन परिवार के बीच सब सही हो गया है?

वीडियो की सच्चाई

इस वीडियो की बात करें तो ये अभी का नहीं बल्कि काफी पुराना वीडियो है। अगर आप आराध्या पर एक नजर डालेंगे तो आपको पता चलेगा कि इस वीडियो में वो कितनी छोटी है। हालांकि बच्चन परिवार के बीच रिश्ते कैसे हैं या उनमें कुछ बदलाव आए हैं या नहीं, कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। लेकिन इतना है कि जब ऐश अभिषेक की सेल्फी सामने आई है तब से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

क्या बोले लोग

इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''बर्थडे गर्ल को शुभकामनाएं, वह आगे बढ़े और खुश रहे।'' एक ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे मैडम जी, आई लव यू।'' एक ने लिखा, ''ये पुराना वीडियो है।'' एक का कहना था, ''ऐश्वर्या राय खुश नजर आ रही हैं।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X