..................... Aishwarya rai live with Bachchan family, seeing viral video truth come out - Hindi Filmibeat

बच्चन परिवार संग ससुराल में ही रहती हैं ऐश्वर्या और आराध्या! VIRAL VIDEO में सामने आई सच्चाई...

Aishwarya rai

Aishwarya rai live with Bachchan family: ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि कभी उनके तलाक की खबरें वायरल होती हैं तो कभी उनके बच्चन परिवार से अलग होने की खबर सामने आती है तो कभी दोनों के बीच किसी तीसरे के होने की खबर का दावा किया जाता है।

मां के घर गईं ऐश्वर्या
हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह तो नहीं कहा जा सकता क्योंकि दोनों ने ही अभी किसी भी तरह का कोई बयान जारी नहीं किया है। आपको बता दें कि बीते दिन ऐश्वर्या राय ने बेटी के जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की थीं। 21 नवंबर को ऐश्वर्या राय के पिता का जन्मदिन होता है। इसी खास मौके पर बीते दिन ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन को उनकी मां वृंदा के घर जाते देखा गया।

मां-बेटी ने की ट्यूनिंग
मां बेटी दोनों ने ही ट्यूनिंग कर रखी थीं। जहां ऐश्वर्या रॉय सफेद रंग का सूट पहने दिखाई दे रही थीं। वहीं आराध्या बच्चन भी सफेद सूट खुले बालों में नजर आ रही थीं। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख पाएंगे कि ऐश्वर्या राय एक नहीं बल्कि 3 बड़े-बड़े बुके अपने घर ले जा रही हैं। वह अपने पिता का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाती दिखाई दे रही हैं।

वीडियो को देखकर यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
वीडियो को देखकर यह तो साफ लग रहा है कि ऐश्वर्या राय अपने मायके में नहीं रहती हैं। फैन्स का मानना है ऐश्वर्या अभी भी अपने ससुराल में ही रहती हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर आराध्या और ऐश्वर्या का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- ऐश्वर्या कितनी संस्कारी है और अपने माता पिता के क्लोज है। तो वहीं दूसरे ने लिखा- ऐश्वर्या को अच्छे से पता है कि रिश्ते कैसे चलाए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X